चंडीगढ। हरियाणा के राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य ने आज अपने 82वें जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश वासियों से अपील की है कि वे देश और प्रदेश की तरक्की के लिए अपने जीवन में कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करेें। श्री आर्य आज राजभवन में वरिष्ठ अधिकारियों और राजभवन के स्टाफ द्वारा दी गई जन्मदिन की बधाई स्वीकार कर रहे थे।
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर राज्यपाल श्री आर्य को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देकर ईश्वर से अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की प्रार्थना की। पंजाब के राज्यपाल श्री वी.पी.सिंह बदनौर ने भी राज्यपाल हरियाणा श्री सत्यदेव नारायण आर्य को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की है। श्री आर्य ने सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि हम सभी ने पूरी मेहनत और लगन के साथ कार्य करना चाहिए, जिससे प्रदेश समृद्ध होगा और आगे बढ़ेगा।