Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»पंजाब सरकार द्वारा गांवों की लाल लकीर में पड़ती जायदादों की सूची तैयार करने के लिए सर्वे ऑफ इंडिया के साथ समझौता सहीबद्ध
    चण्डीगढ़

    पंजाब सरकार द्वारा गांवों की लाल लकीर में पड़ती जायदादों की सूची तैयार करने के लिए सर्वे ऑफ इंडिया के साथ समझौता सहीबद्ध

    By Himachal VartaJuly 4, 2020
    Facebook WhatsApp

    सर्वे से गांवों की लाल लकीर में पड़ती जायदादों के स्वामित्व हक देने का रास्ता साफ होगा – तृप्त बाजवा

    चंडीगढ़। पंजाब सरकार की तरफ से राज्य के ग्रामीण इलाकों में बसी आबादी के बड़े स्तर पर ड्रोन आधारित मैपिंग की जायेगी। इस सम्बन्धी आज पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग द्वारा ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री श्री तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा की हाजिऱी में सर्वे ऑफ इंडिया के साथ समझौता सहीबद्ध किया गया।

    ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री श्री बाजवा ने इस नवीन पहलकदमी संबंधी जानकारी देते हुये कहा कि गांवों में बसते लोगों की यह लंबे समय से माँग रही है कि गाँवों की ‘लाल लकीर’ में पड़ती हर तरह की जायदादों की विस्तृत सूची तैयार की जाये। उन्होंने कहा कि यह सर्वे गाँवों की लाल लकीर में पड़ती जायदादों के स्वामित्व हक देने का रास्ता साफ करेगा।

    मंत्री ने कहा कि यह प्रोग्राम गांवों में बसते लोगों को उनकी रिहायशी जायदादों के दस्तावेज़ का अधिकार प्रदान करेगा जिससे वह अपनी जायदाद को आर्थिक उद्देश्यों जैसे कजऱ्े के लिए अप्लाई करना, के लिए इस्तेमाल कर सकें। यह जायदाद से जुड़े विवादों के हल के लिए भी सहायता करेगा। यह योजना मानक ग्राम पंचायत विकास योजनाएँ (जीपीडीपीज़) बनाने, इस प्रोग्राम के अधीन तैयार किये नक्शों का लाभ लेने में मददगार साबित होगी और इस तरह ग्राम स्वराज के लिए रास्ता साफ करेगी। एक बार सूची तैयार होने के बाद स्वामित्व के कागज़ात तैयार किये जाएंगे और इन दस्तावेज़ों के आधार पर मालिक कजऱ्े और अन्य लाभ ले सकते हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि यह जानकारी गाँवों के विकास कामों की योजनाबंदी के साथ-साथ घरों की प्रोफाइल सम्बन्धी आंकड़े रखने में भी बहुत मददगार साबित होगी।

    ग्रामीण विकास विभाग, पंजाब के वित्त कमिशनर श्रीमती सीमा जैन ने कहा कि यह स्वामित्व (गाँवों के सर्वेक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रौद्यौगिकी आधारित मैपिंग) योजना एक महत्वपूर्ण योजना है जोकि सर्वे ऑफ इंडिया और भारत सरकार के ग्रामीण विकास और पंचायती राज्य मंत्रालय के सहयोग से पंजाब में लागू की जा रही है। स्वामित्व योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी वाले स्थानों की निशानदेही लिए नवीनतम ड्रोन निरीक्षण प्रौद्यौगिकी को शामिल करते हुये ग्रामीण भारत के लिए एक एकीकृत जायदाद प्रमाणिकता हल मुहैया करवाना है।

    पंजाब में 16 सी.ओ.आर.एस. (कंटीन्यूसली ऑपरेटिंग रैफरैंस स्टेशनस) की स्थापना की जायेगी जो अगले साल गाँवों के जनसंख्या वाले इलाकों के सर्वे और मैपिंग के लिए आधार बनेगी।

    इस समझौते पर ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री श्री तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा की हाजिऱी में सर्वे ऑफ इंडिया की तरफ़ से पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ जी.डी.सी. के डायरैक्टर श्री प्रशांत कुमार और पंजाब सरकार की तरफ़ से श्रीमती सीमा जैन (वित्त कमिशनर, ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग) द्वारा दस्तख़त किये गए। इस मौके पर अन्यों के अलावा ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग के डायरैक्टर विपुल उज्जवल और ज्वाइंट डायरैक्टर, ग्रामीण विकास और पंचायतें, अवतार सिंह भुल्लर मौजूद थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.