Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पर्यटन के लिए पंजीकरण जिला में शुरू
    सिरमौर

    पर्यटन के लिए पंजीकरण जिला में शुरू

    By Himachal VartaJuly 5, 2020
    Facebook WhatsApp

    सिरमौर में आने के लिए पहले दिन 338 लोगों ने करवाया पंजीकरण

    नाहन। बाहरी राज्यों से प्रदेश में आने के लिए सरकार की मंजूरी के बाद पंजीकरण का कार्य शुरू हो गया है। इसके चलते जिला सिरमौर में पर्यटकों की आमद बढ़ने की भी उम्मीद है। पहले ही दिन सिरमौर जिले में आने के लिए 338 लोगों ने अपना पंजीकरण करवाया। इसमें कुल 966 लोगों का पंजीकरण शामिल है।

    प्रदेश में पर्यटन व्यापार खुलने के बाद बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी के काफी आसार हैं। कोरोना संकट के बीच प्रदेश में पर्यटकों को आने की अनुमति नहीं मिल पाई थी लेकिन अब सरकार ने प्रदेश के दरवाजे पर्यटकों के लिए खोल दिए हैं।

    ऐसे में प्रदेश में पंजीकरण का कार्य शुरू हो गया है। हर किसी के लिए प्रदेश के द्वार खुलने के बाद सिरमौर की सीमाओं में बैरियरों पर 277 लोगों ने प्रवेश किया। हरियाणा और उत्तराखंड से साथ लगते सिरमौर में आने के लिए उन लोगों ने भी पंजीकरण कराया है जो सिरमौर की सीमाओं से होते हुए उत्तराखंड या फिर हरियाणा की ओर जाएंगे।

    जबकि, जिले के कई लोग अभी भी बाहरी राज्यों में हैं। ऐसे लोगों ने भी सिरमौर में आने के लिए पंजीकरण कराया है। उधर, उपायुक्त सिरमौर डॉ. आरके परूथी ने बताया कि पहले दिन 338 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है। इसमें कुल 966 लोगों का पंजीकरण हुआ है। कई लोगों ने सिरमौर की सीमाओं में एंट्री भी की है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.