Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हरियाणा»हरियाणा पुलिस द्वारा क्राईम की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए वर्ष 2020 के प्रथम 6 माह में कुख्यात अपराधियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर राज्यव्यापी कार्रवाई की
    हरियाणा

    हरियाणा पुलिस द्वारा क्राईम की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए वर्ष 2020 के प्रथम 6 माह में कुख्यात अपराधियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर राज्यव्यापी कार्रवाई की

    By Himachal VartaJuly 13, 2020
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस द्वारा क्राईम की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए वर्ष 2020 के प्रथम 6 माह में कुख्यात अपराधियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर राज्यव्यापी कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने 117 आपराधिक गिरोहों का पर्दाफ़ाश किया जो राज्य में सक्रिय थे तथा जिन पर डकैती, लूटपाट, सेंधमारी व चोरी जैसी विभिन्न वारदातों के लिए जिम्मेदार होने का संदेह था। अवैध हथियारों की बरामदगी की बात करें तो इस दौरान कुल 625 पिस्तौल, 25 रिवाल्वर, 1296 कारतूस और 37 चाकू भी बरामद किए गए हैं।
    अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) श्री नवदीप सिंह विर्क ने आज यहां यह खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, स्पेशल टास्क फोर्स सहित सभी फील्ड इकाइयों ने निरंतर कार्रवाई कर अपराध को कम करने के लिए आपराधिक गिरोहों के खिलाफ प्रयास तेज किए जिससे विभिन्न कुख्यात और खूंखार अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने में सफलता हासिल हुई।
    उन्होंने बताया कि एक व्यापक रणनीति के तहत पुलिस ने राज्य में डकैती में शामिल 3 गैंग, लूटपाट में 11, सेंधमारी में 23, चोरी में 43 और कई अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल 37 गैंग सहित कुल 117 आपराधिक गिरोहों का पर्दाफ़ाश किया। जनवरी से जून 2020 के बीच चली कार्रवाई के तहत इन आपराधिक गिरोहों के 409 सदस्यों की गिरफ्तारी के साथ पूछताछ के आधार पर 633 आपराधिक मामलों को सफलतापूर्वक सुलझाया गया है। इसके अतिरिक्त, गिरफ्तार सदस्यों से 346 लाख 80 हजार रुपये की चोरी की संपत्ति भी बरामद की गई है।
    अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने कहा कि राज्य पुलिस बल द्वारा गृह मंत्री श्री अनिल विज के कुशल मार्गदर्शन तथा हरियाणा के डीजीपी श्री मनोज यादव की देखरेख में अपराध दर को कम करने के साथ-साथ कुख्यात और अन्य अपराधियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने के निरंतर सफल प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस की इस कार्रवाई के परिणामस्वरूप, राज्य में ओवरऑल क्राईम ग्राफ में लगातार गिरावट देखी जा रही है। श्री विर्क ने कहा कि खूंखार अपराधियों और अपराध सिंडिकेट के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.