Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»विवाह व अन्य सामाजिक समागमों में 30 व्यक्तियों तक किया जा सकता है एकत्रीकरण
    चण्डीगढ़

    विवाह व अन्य सामाजिक समागमों में 30 व्यक्तियों तक किया जा सकता है एकत्रीकरण

    By Himachal VartaJuly 15, 2020
    Facebook WhatsApp

    जिला मैजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश
    सार्वजनिक भीड़ करने पर निर्धारित रोक का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध होगी एफ.आई.आर.
    जिले में 5 व्यक्तियों से अधिक सार्वजनिक एकत्रीकरण पर मुकम्मल रोक

    होशियारपुर/चंडीगढ़। जिला मैजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने फौजदारी आचार संहिता की धारा 144 के अंतर्गत अधिकारों का प्रयोग करते हुए पंजाब सरकार के आदेशों के मुताबिक जिले में 5 व्यक्तियों से अधिक के सार्वजनिक एकत्रीकरण पर मुकम्मल रोक लगा दी है। उन्होंने बताया कि विवाह व अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में 50 के स्थान पर 30 व्यक्तियों व अंतिम संस्कार में एकत्रीकरण 20 व्यक्तियों तक सीमित रहेगा।
    आदेश जारी करते हुए जिला मैजिस्ट्रेट ने कहा कि पुलिस व सिविल प्रशासन की संयुक्त टीमें सामाजिक एकत्रीकरण के साथ-साथ विवाहों व सामाजिक समागमों पर रोकों की सख्ती से पालन करवाएगी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जलसा करने पर लगाई रोकों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध एफ.आई.आर. दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि मैरिज पैलेसों /होटलों के प्रबंधकों को उल्लंघन करने पर जि़म्मेदार ठहराया जाएगा और नियमों का उल्लंघन होने की सूरत में लाइसेंस की मुअत्तली का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मैरिज पैलेसों /होटलों /अन्य व्यापारिक स्थानों के प्रबंधकों को यह प्रमाणित करना होगा कि अंदरुनी स्थानों से हवा की निकासी के लिए उचित बंदोबस्त किए गए हैं।
    जिला मैजिस्ट्रेट ने कहा कि कार्यालयों में सार्वजनिक कामकाज को जरुरत आधारित और आपात मसलों को निपटाने तक सीमित किया जाए। उन्होंने कहा कि काम वाले स्थानों /कार्यालयों/तंग स्थानों में मास्क पहनना अनिवार्य है। उन्होंने एयर कंडीशनिंग और हवादारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड के लिए संशोधित प्रबंधन व सीमित रणनीति के मुताबिक एसोसिएशनों के मांग पत्रों की व्यवहारिक पेशकारी नहीं होगी, चाय परोसने आदि से गुरेज़ किया जाए व काम वाले स्थान पर पांच से अधिक व्यक्तियों की बैठक करना भी वर्जित है। उन्होंने कहा कि यह आदेश 31 जुलाई तक लागू रहेंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.