Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शालवी नदी में जा गिरी चूड़धार जा रहे दो दोस्तों की बाइक, एक युवक की मौत
    • नाहन में टायर चूराने वाला धरा पुलिस ने बरामद किया टायर
    • शिलाई के चांदपुरधार में 8 ‍कि.मी की पैदल यात्रा की उद्योग मंत्री ने
    • धारटीधार क्षेत्र में खैर के 9 पेड़ काटने पर 6 लोगों को किया गिरफतार
    • नौकरी देने के नाम पर युवाओं को गुमराह कर रही कांग्रेस सरकार : नाथूराम चौहान
    • माजरा लापता नाबालिगा मामले में लड़की अम्बाला से रिकवर, एसपी बोले जांच जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पच्छाद का विकास गंगूराम मुसाफिर की देन : कांग्रेस
    हिमाचल प्रदेश

    पच्छाद का विकास गंगूराम मुसाफिर की देन : कांग्रेस

    By Himachal VartaJuly 16, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन। कांग्रेस ने भाजपा के नेताओं के उस बयान को जिसमें पच्छाद में सड़कों पर 70 करोड़ खर्च करने की बात कही गई है को झुठ का पुलिंदा व लोगों को गुमराह करने के अलावा और कुछ नही बताया है। राजकुमार, सोहन सिंह, विवेक कुमार, रणजीत सिंह, आशा प्रकाश, राजेंद्र वर्मा (उपाध्यक्ष) व राजेंद्र ठाकुर (महामंत्री), परीक्षा चौहान, दुर्गा सिंह (उपाध्यक्ष जिला कमेटी सिरमौर) व राजगढ़ विकास खंड के सभी जोन अध्यक्ष – दिलीप सिंह , सोहन सिंह , रामलाल, जातिराम कमल , मदन सिंह, रणवीर सिंह, प्रताप सिंह ने संयुक्त बयान में कहा कि इसमें मुसाफिर वरिष्ठ कांग्रेस के नेता को बदनाम करने की साजिश के अलावा और कोई भी सचाई नही है।

    उन्होंने कहा कि जहाँ तक पच्छाद में भाजपा द्वारा चहुमुखी विकास की बात कही गई है वो वास्तविकता से परे है और बहुत ही हास्यास्पद है, जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा पच्छाद में 70 करोड़ सड़कों पर खर्च किये जाने की बात की है वो सचाई से बहुत दूर है। जहाँ तक छैला-कुमारहट्टी सड़क पर 46 करोड़ ख़र्च करने का ज़िक्र है उसमें पच्छाद का हिस्सा केवल 23 करोड़ है न कि 46 करोड़। आंकड़ो के माध्यम से पच्छाद की जनता को मुर्ख बनाने का प्रयास बीजेपी द्वारा हमेशा किया गया है।

    बाकी सड़को का शिलान्यास उपचुनाव से पहले हुआ था जो अभी तक ठन्डे बस्ते में हैं क्योंकि बीजेपी वाले नही चाहते की पच्छाद का विकास हो और मात्र 8से10 किमी रोड को पक्का किया जाना ही मात्र विकास नहीं है। कांग्रेस कार्यकाल में लगभग 100 करोड़ के 3 साल पहले किये गए शिलान्यासों का काम अभी तक दूसरे चुनाव का इंतज़ार कर रहा है। जहाँ तक पच्छाद के विकास का प्रश्न है इसका सारा श्रेय कांग्रेस के राजा वीरभद्र सिंह तथा मुसाफिर को जाता है।

    जो कुछ भी आज पच्छाद में नज़र आ रहा है वो कांग्रेस की देंन है यहां तक की पच्छाद हल्के में जो भी प्रशासनिक महकमें स्थापित हुए हैं वह कांग्रेस के शासनकाल में ही बनें है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन बीजेपी के नेताओं को पूरे पच्छाद क्षेत्र की या तो जानकारी नही है या जानबूझकर कांग्रेस को बदनाम करने की साजिश के तहत ये बयान बाजी की जा रही है। पच्छाद की जनता मोदी के जुमलो व प्रदेश सरकार के झूठे आश्वासनों को भली भांति जान चुकी है जिसका जीताज़ागता सबूत पच्छाद की जनता ने उपचुनावों में देखा जिसमें भाजपा के मंत्रियों ने लोगो को खूब सब्जबाग दिखाएं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • शालवी नदी में जा गिरी चूड़धार जा रहे दो दोस्तों की बाइक, एक युवक की मौत
    • नाहन में टायर चूराने वाला धरा पुलिस ने बरामद किया टायर
    • शिलाई के चांदपुरधार में 8 ‍कि.मी की पैदल यात्रा की उद्योग मंत्री ने
    • धारटीधार क्षेत्र में खैर के 9 पेड़ काटने पर 6 लोगों को किया गिरफतार
    • नौकरी देने के नाम पर युवाओं को गुमराह कर रही कांग्रेस सरकार : नाथूराम चौहान
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.