Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»मिशन फतेह: कोरोना वायरस से घबराने की नहीं बल्कि सावधान रहने की जरुरत: डिप्टी कमिश्नर
    चण्डीगढ़

    मिशन फतेह: कोरोना वायरस से घबराने की नहीं बल्कि सावधान रहने की जरुरत: डिप्टी कमिश्नर

    By Himachal VartaJuly 17, 2020
    Facebook WhatsApp

    जिले में अब तक 18292 सैंपलों की रिपोर्ट आई नैगेटिव

    होशियारपुर/चंडीगढ़। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने कहा कि कोरोना वायरस से घबराने की जरुरत नहीं बल्कि सावधान रहने की जरुरत है और सावधानियां अपनाकर ही इससे बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से कोविड-19 पर हम जल्द ही फतेह पा लेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक लिए गए सैंपलों में 18292 व्यक्तियों के सैंपल नैगेटिव पाए गए हैं व 183 व्यक्तियों ने कोरोना के खिलाफ फतेह पा ली है। उन्होंने कहा कि ठीक हुए व्यक्तियों को घर भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से शुरु किए गए मिशन फतेह के अंतर्गत जिला प्रशासन की ओर से अधिक से अधिक जागरुकता फैलाई जा रही है, ताकि जिला वासी सावधानियां अपना कर कोरोना वायरस से बच सकें।
    श्रीमती अपनीत रियात ने कहा कि जागरुकता के लिए क्वारंटीन व्यक्तियों को कोवा एप भी डाउनलोड करवाया जा रहा है ताकि वे कोविड-19 संबंधी जानकारी हासिल कर सकें। उन्होंने कहा कि लोग जरुरी काम के लिए ही घर से बाहर निकलें। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस संपर्क से फैलता है, इस लिए सामाजिक दूरी बरकरार रखते हुए मास्क, सैनेटाइजर व समय-समय पर 20 सैकेंड तक हाथ धोना यकीनी बनाया जाए।
    सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह ने बताया कि अब तक 19828 सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आज 743 सैंपल लिए गए जबकि 591 सैंपलों की रिपोर्ट आई है जिसमें 5 व्यक्तियों के टैस्ट पाजीटिव आए हैं। उन्होंने कहा कि 1309 सैंपलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है व 30 केस इनवैलिड पाए गए है। उन्होंने कहा कि अब जिले में 219 पाजीटिव केस हो चुके हैं जबकि एक्टिव केसों की गिनती 29 हो गई है। उन्होंने कहा कि आज पाजीटिव आए व्यक्तियों में एक महिला होशियारपुर के सिविल लाइन के चर्च के नजदीक, एक व्यक्ति मोहल्ला प्रेमगढ़ का है जो कि पुलिस मुलाजिम है और लुधियाना से रिपोर्ट हुआ है, दो व्यक्ति स्वास्थ्य केंद्र मंड मंडेर के अंतर्गत आते गांव से व एक व्यक्ति बी.एस.एफ. कैंप खडक़ा से संबंधित है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं व 10 वर्ष तक के बच्चों को घरों में रहने की अपील करते हुए इस बीमारी के सामाजिक फैलाव को रोकने में अपना सहयोग देने के लिए कहा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.