नाहन। जिला सिरमौर में कोरोना का एक और मामला सामने आया है। यह मामला नाहन शहर के गोबिंदगढ़ मोहल्ले का है। जहां 23 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। युवक को कोविड केयर सेंटर त्रिलोकपुर शिफ्ट कर दिया गया है। इस से पूर्व पांवटा साहब में पांच कोरोना के केस पाए गए थे इसके साथ ही सिरमौर में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। वहीं गोबिंदगढ़ मोहल्ले में पॉजिटिव पाए गए मामलों की संख्या 12 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए 13 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, इसी बीच मेडिकल कॉलेज द्वारा 45 सैंपल लिए गए थे, इसमें से एक की रिपोर्ट देर रात पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि संक्रमित पाया गया युवक डॉ वाई एस परमार मेडिकल कॉलेज में ही आउट सोर्स के आधार पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
