Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»मिशन फतेह: कोविड-19 के खिलाफ जागरुकता फैलाने में सफल हथियार के तौर पर साबित हो रहा कोवा एप
    चण्डीगढ़

    मिशन फतेह: कोविड-19 के खिलाफ जागरुकता फैलाने में सफल हथियार के तौर पर साबित हो रहा कोवा एप

    By Himachal VartaJuly 20, 2020
    Facebook WhatsApp

    – डिप्टी कमिश्नर ने किया जिला वासियों को कोवा एप के माध्यम से मिशन फतेह मुकाबले का हिस्सा बनने का किया आह्वान
    – पंजाब सरकार ने मिशन फतेह मुकाबला दो माह के लिए बढ़ाया, अब डायमंड सर्टिफिकेट जीतने का भी मिलेगा मौका
    – कोविड संबंधी प्रमाणिक जानकारी हासिल करने के लिए डाउनलोड करें कोवा एप
    – मिशन फतेह के साथ जुड़ कर जिले के 61 नागरिक हासिल कर चुके हैं सर्टिफिकेट

    होशियारपुर/चंडीगढ़। पंजाब सरकार की ओर से बनाया गया कोवा एप कोविड-19 के खिलाफ जागरुकता व अन्य गतिविधियों में सहायक साबित हो रहा है। यह विचार रखते हुए डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि जिला वासी इस एप को कोरोना के खिलाफ हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर इस बीमारी को मात दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला होशियारपुर में मिशन फतेह अभियान के अंतर्गत कोवा एप के माध्यम से मिशन फतेह मुकाबला करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोवा एप पर कोविड के बारे में जानकारी तो प्राप्त होती है वहीं मिशन फतेह के साथ जुड़ कर अंक भी हासिल होते हैं।
    डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि कोवा एप डाउनलोड करने के बाद जिले में 19950 यूजर मिशन फतेह के साथ जुड़ चुके हैं व 8442 फोटो भी अपलोड की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि मिशन फतेह से जुड़ कर जिले के 61 नागरिक अलग-अलग तरह के सर्टिफिकेट भी हासिल कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि 10 व्यक्तियों ने गोल्ड, 12 व्यक्तियों ने सिल्वर व 39 व्यक्तियों ने ब्रांज सर्टिफिकेट हासिल किया है। उन्होंने बताया कि कोरोना के खिलाफ यह जंग अभी भी जारी है और सर्टिफिकेट हासिल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह मुकाबला पंजाब सरकार की ओर से दो माह के लिए और बढ़ा दिया गया है और अब डायमंड सर्टिफिकेट जीतने का अगला स्तर पर शामिल कर दिया गया है।
    डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि मिशन फतेह से जुडऩे के लिए अपने मोबाइल पर कोवा एप डाउनलोड किया जाए। इसके बाद ज्वाइन मिशन फतेह पर क्लिक करने के बाद ज्वाइन नाउ बटन दबाया जाए। उन्होंने बताया कि इसके बाद अपना पता, जिला, रैफरल कोड व नाम भर कर फोटो अपलोड करने के बाद सबमिट कर दें, जिससे मिशन फतेह से जुड़ा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक मिशन फतेह से जुड़ कर अंक हासिल कर मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से जारी हस्ताक्षर वाला सर्टिफिकेट प्राप्त किया जा सकेगा।
    श्रीमती अपनीत रियात ने जिला वासियों से अपील की है कि हर व्यक्ति की ओर से अपने फोन पर कोवा एप डाउनलोड किया जाए। उन्होंने बताया कि इस एप का सबसे अच्छा फीचर यह है कि यह हमारे नजदीक के कोविड मरीज से दूरी के बारे में बता देता है और यदि हम किसी संदिज्ध मरीज के नजदीक भी जाते हैं तो यह हमें सावधान करता है। इस एप पर कोविड संबंधी हर सरकारी जानकारी मिलती है। कोविड मरीजों संबंधी रियल टाइम सूचना भी मिलती है। उन्होंने कहा कि कोवा एप पूरी तरह सुरक्षित एप है, जिस पर कोविड-19 संबंधी हर अधिकारिक जानकारी सरकार की ओर से मुहैया करवाई जाती है। इस एप के माध्यम से लोग ई-पास भी जनरेट कर सकते हैं। ई-संजीवनी के माध्यम से डाक्टरों से वीडियो काल कर सकते हैं। दूसरे राज्यों से आने वाले या भीड़ की सूचना दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह ब्लूटूथ व लोकेशन के आधार पर यूजर को कोविड के खतरे के प्रति सावधान करता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.