Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»मिशन फतेह: जिले में अब तक 20206 मरीजों के सैंपल आए नैगेटिव
    चण्डीगढ़

    मिशन फतेह: जिले में अब तक 20206 मरीजों के सैंपल आए नैगेटिव

    By Himachal VartaJuly 20, 2020
    Facebook WhatsApp

    कोरोना वायरस से घबराने की नहीं बल्कि सावधान रहने की जरुरत: डिप्टी कमिश्नर

    होशियारपुर/चंडीगढ़। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने कहा कि जिले में अब तक लिए गए सैंपलों में से 20206 व्यक्तियों के सैंपल नैगेटिव पाए गए हैं व 190 व्यक्तियों ने कोरोना के खिलाफ फतेह पा ली है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से घबराने की जरुरत नहीं बल्कि सावधान रहने की जरुरत है और सावधानियां अपनाकर ही इससे बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से कोविड-19 पर हम जल्द ही फतेह पा लेंगे। उन्होंने बताया कि ठीक हुए व्यक्तियों को घर भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से शुरु किए गए मिशन फतेह के अंतर्गत जिला प्रशासन की ओर से अधिक से अधिक जागरुकता फैलाई जा रही है, ताकि जिला वासी सावधानियां अपना कर कोरोना वायरस से बच सकें।
    श्रीमती अपनीत रियात ने कहा कि जागरुकता के लिए क्वारंटीन व्यक्तियों को कोवा एप भी डाउनलोड करवाया जा रहा है ताकि वे कोविड-19 संबंधी जानकारी हासिल कर सकें। उन्होंने कहा कि लोग जरुरी काम के लिए ही घर से बाहर निकलें। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस संपर्क से फैलता है, इस लिए सामाजिक दूरी बरकरार रखते हुए मास्क, सैनेटाइजर व समय-समय पर 20 सैकेंड तक हाथ धोना यकीनी बनाया जाए।
    सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह ने बताया कि अब तक 21997 सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आज 766 सैंपल लिए गए जबकि 626 सैंपलों की रिपोर्ट आई है जिसमें 4 व्यक्तियों के टैस्ट पाजीटिव आए हैं। उन्होंने कहा कि 1517 सैंपलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है व 30 केस इनवैलिड पाए गए है। उन्होंने कहा कि अब जिले में 271 पाजीटिव केस हो चुके हैं जबकि एक्टिव केसों की गिनती 71 हो गई है। उन्होंने कहा कि आज पाजीटिव आए व्यक्तियों में एक डी.एम.सी. अस्पताल में डाक्टर है और वह लुधियाना में है, दूसरा केस मुकेरियां के एक गांव के व्यक्ति का है, तीसरा केस होशियारपुर के मोहल्ला कमालपुर के एक व्यक्ति का है जो राजपुरा में जे.ई है और वहीं से रिपोर्ट हुआ है जब्कि चौथा केस गांव खडक़ां का है और यह 70 वर्षीय महिला है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं व 10 वर्ष तक के बच्चों को घरों में रहने की अपील करते हुए इस बीमारी के सामाजिक फैलाव को रोकने में अपना सहयोग देने के लिए कहा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.