Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 17
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»माईं भागों आर्म्ड फोर्सिज़ प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट फॉर गर्ल्ज़ की तरफ से दाखि़ला परीक्षा 5 अगस्त को ली जायेगी
    चण्डीगढ़

    माईं भागों आर्म्ड फोर्सिज़ प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट फॉर गर्ल्ज़ की तरफ से दाखि़ला परीक्षा 5 अगस्त को ली जायेगी

    By Himachal VartaJuly 30, 2020
    Facebook WhatsApp

    डिफैंस सर्विसिज में कमिश्नड अफसरों के तौर पर कॅरियर के प्रशिक्षण के लिए 25 लड़कियों के बैंच का चयन किया जायेगा

    सी -डैक के द्वारा कोविड -19 सुरक्षा नियमों के अनुसार ली जायेगी परीक्षा

    चंडीगढ़। पंजाब सरकार की प्रमुख संस्था माईं भागों आम्र्ड फोर्सिज प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट फॉर गर्लज़ की तरफ से कोरोना महामारी के मद्देनजऱ इस साल उम्मीदवारों की रजिट्रेशन सी-डैक पोर्टल पर ऑनलाइन की गई है। माईं भागों आम्र्ड फोर्सिज प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट में प्रशिक्षण के लिए लड़कियों के नये बैंच की दाखि़ला परीक्षा 5 अगस्त, 2020 को होगी। इस बात की जानकारी देते हुये माईं भागों ए.एफ.पी.आई के डायरैक्टर मेजर जनरल आई. पी. सिंह ने बताया कि परीक्षा लेने का जिम्मा आउटसोर्सिंग के आधार पर सी-डैक को दिया गया है, जो उम्मीदवारों की योग्यता, दाखि़ला कार्ड जारी करने और उनको परीक्षा की तारीख़ और स्थान की जानकारी देगा।

    जनरल आई.पी. सिंह ने बताया कि माईं भागों ए.एफ.पी.आई की तरफ से हर साल 12वीं के पास 25 लड़कियों के नये बैंच में दाखि़ले के लिए लिखित दाखि़ला परीक्षा करवाई जाती है, जिनको रक्षा सेवा में कमिश्नड अफ़सर के तौर पर कॅरियर का प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने कहा कि आम तौर पर पिछले सालों के दौरान दाखि़ला प्रक्रिया 15 जुलाई तक मुकम्मल हो जाती थी, परन्तु इस साल कोविड -19 के कारण इस प्रक्रिया में देरी हुई है।

    जनरल सिंह ने बताया कि इस साल 1155 उम्मीदवारों ने ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन किया है, जिनमें से 821 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने के योग्य पाये गए। उन्होंने बताया कि परीक्षा करवाने सम्बन्धी सभी ज़रूरी प्रशासनिक मंजूरियां ले ली गई हैं। सामाजिक दूरी बनाई रखने और जलसा होने से बचने के लिए यह परीक्षा दो स्थानों, गोल्डन बैल्ल पब्लिक स्कूल, सैक्टर 77, एस.ए.एस.नगर (मोहाली) और माईं भागों ए.एफ.पी.आई, गर्लज़ कैंपस, सैक्टर 66, मोहाली में ली जाऐगी। योग्य उम्मीदवार अपना दाखि़ला कार्ड वैबसाईट लिंक http://www.recruitment-portal.in/reccdac/Dept.aspx?id=26  से डानलोड कर सकते हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि कोविड -19 के मद्देनजऱ परीक्षाएं करवाने के लिए उम्मीदवारों की सुरक्षा और सरकार के सभी दिशा-निर्देशों की पालना की जायेगी। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक दूरी बनाये रखने, तापमान मापने, केंद्रीय प्रबंधों के अंतर्गत हर व्यक्ति विशेष की समूची सैनेटाईजेशन, मास्क पहनने, इंविजीलेटरों के द्वारा हैड सैनेटाईजऱ और फेस शील्डों के प्रयोग की पालना की जायेगी। यदि स्क्रीनिंग के दौरान किसी उम्मीदवार में कोरोना के लक्षणों पाये जाते हैं तो उस उम्मीदवार को सीधा अस्पताल भेजा जायेगा।

    जनरल सिंह ने यह भी बताया कि 12वीं कक्षा के नतीजे हाल ही में ऐलाने गए हैं और कालेजों का अकादमिक सैशन 1 सितम्बर, 2020 से शुरू होने की संभावना है, चुनी गई लड़कियाँ अपनी अकादमिक पढ़ाई के लिए कालेज में दाखि़ला ले सकेंगी, जि़क्रयोग्य है कि आम्र्ड फोर्सिज़ प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट की दाखि़ला परीक्षा में चुनी जाने वाली लड़कियाँ एम. सी. एम डी.ए.वी कालेज चंडीगढ़ से अपनी ग्रैजुएशन करती हैं।

    माईं भागों संस्था के डायरैक्टर, जनरल आई.पी. सिंह ने बताया कि माईं भागों आम्र्ड फोर्सिज प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट  फॉर गर्लज़ की अब तक सेना और हवाई सेना में क्रमवार लैफ्टिनैंट और फ्लायंग अफ़सर के तौर पर दो महिला कैडिटों की नियुक्ति हुई है। तीन महिला कैडिट ओ.टी.ए, चेन्नई और ए.एफ.ए, डुंडीगल में प्रशिक्षण अधीन हैं। 8 महिला कैडिट प्री-कमिशन ट्रेनिंग अकैडमियों में शामिल होने के लिए मेरिट के इन्तज़ार में हैं। इस समय पर माईं भागों आम्र्ड फोर्सिज़ से सम्बन्धित 58 महिला कैडिट एयर फोर्स और आर्मी एस.एस.बी. इंटरव्यू के इंजार में हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.