Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • आपदा पीड़ितों के लिए भाजपा ने रवाना की राशन की राहत सामग्री
    • जनता का पैसा अपने मित्रों पर लुटा रही सुक्खू सरकार : प्रताप सिंह रावत
    • जंगल में बेचता था शराब, पुलिस ने दबोचा दो मामलों में 10 लीटर पकड़ी शराब
    • संगड़ाह कॉलेज की करोड़ों की इमारत भूस्खलन और खुदाई से खतरे में
    • चोरी की 2 बाइकों के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
    • शिलाई के लोजा स्कूल में बरसात के बीच छत टपकने से शिक्षा बाधित, ‌
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 6
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»हरियाणा के खेल एवं युवा मामलों के राज्यमंत्री श्री संदीप सिंह ने कहा कि ‘खेलो इंडिया-2021’ का पूरा आयोजन अगले साल के अंतिम महीनों में होगा
    चण्डीगढ़

    हरियाणा के खेल एवं युवा मामलों के राज्यमंत्री श्री संदीप सिंह ने कहा कि ‘खेलो इंडिया-2021’ का पूरा आयोजन अगले साल के अंतिम महीनों में होगा

    By Himachal VartaJuly 31, 2020
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़।  हरियाणा के खेल एवं युवा मामलों के राज्यमंत्री श्री संदीप सिंह ने कहा कि ‘खेलो इंडिया-2021’ का पूरा आयोजन अगले साल के अंतिम महीनों में किया जाएगा। आगामी वर्ष होने वाले ओलंपिक खेलों के बाद इन खेलों का आगाज हरियाणा के पंचकूला में किया जाएगा।

    यह जानकारी खेलमंत्री ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। उन्होंने कहा कि इन खेलों का आयोजन मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में होगा। इसके लिए जल्द ही मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करके रूपरेखा तैयार की जाएगी।

    श्री सिंह ने कहा कि पंचकूला के साथ लगते जिला अंबाला में बने खेल परिसरों को भी इस आयोजन के लिए प्रयोग किया जा सकता है। खेल मंत्री ने बताया कि ‘खेलो इंडिया’ में देश भर से खिलाड़ी पहुंचेंगे। इनके स्वागत की तैयारियों को भव्य रूप दिया जाएगा। खिलाडिय़ों के ठहरने व खाने-पीने की व्यवस्थाओं को लेकर जल्द ही अधिकारियों से बैठक करके प्लानिंग की जाएगी।

    उन्होंने बताया कि असम में हुए पिछले खेलो इंडिया गेम्स को देखने वे स्वयं वहां गए थे। इसके पीछे उनका मकसद यह देखना था कि आखिर ये गेम्स आयोजित कैसे किए जाते हैं। वहां से पूरा अवलोकन करने के बाद उन्होंने मन में ठान लिया था कि ‘खेलो इंडिया’ की अगली मेज़बानी हरियाणा द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन खेलों के आयोजन में अभी एक साल बाकी है और हम वे सभी तैयारियां पूरी कर सकते हैं जिनकी इस आयोजन के लिए जरुरत है।

    खेलमंत्री ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाने का खेल एकमात्र जरिया है। यदि अभिभावक बच्चों को खेलों की तरफ प्रेरित करेंगे तो केवल उनका कैरियर ही नहीं, बल्कि उनकी जिंदगी को भी बचाया जा सकता है। नशे को रोकने के लिए सरकार अपने स्तर पर नारकोटिक सैल के जरिए काम कर रही है। लेकिन युवाओं को नैतिक मदद मिलना बेहद जरूरी है जो सिर्फ परिवार ही दे सकता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • आपदा पीड़ितों के लिए भाजपा ने रवाना की राशन की राहत सामग्री
    • जनता का पैसा अपने मित्रों पर लुटा रही सुक्खू सरकार : प्रताप सिंह रावत
    • जंगल में बेचता था शराब, पुलिस ने दबोचा दो मामलों में 10 लीटर पकड़ी शराब
    • संगड़ाह कॉलेज की करोड़ों की इमारत भूस्खलन और खुदाई से खतरे में
    • चोरी की 2 बाइकों के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.