
नाहन। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने रक्षाबंधन पर नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की।
भाजपा महिला मोर्चा ने कोरोना काल के दौरान बतौर फ्रंटलाइन वॉरियर्स के तौर पर काम कर रहे नगर पालिका नाहन के सफाई कर्मचारियों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया।
महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नीति अग्रवाल ने बताया कि कच्चा टैंक स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में रक्षाबंधन पर इस कार्यक्रम में सभी सफाई कर्मचारियों को तिलक लगाकर राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र के लिए कामना की।
इस मौके पर सफाई कर्मचारियों को सैनिटाइजर और मास्क भी वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि यह सफाई कर्मचारी अपनी जान की परवाह किए बगैर पूरी निष्ठा के साथ काम कर रहे हैं और कोरोना जैसी महामारी से हमारी रक्षा कर रहे हैं।