Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हरियाणा»प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर परिषद एवं नगरपालिकाओं के विकास कार्यों के प्रबन्धन व निरीक्षण हेतु आनलाईन वेबपोर्टल ‘वक्र्स मैनेजमेन्ट सिस्टम’ लांच किया
    हरियाणा

    प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर परिषद एवं नगरपालिकाओं के विकास कार्यों के प्रबन्धन व निरीक्षण हेतु आनलाईन वेबपोर्टल ‘वक्र्स मैनेजमेन्ट सिस्टम’ लांच किया

    By Himachal VartaAugust 5, 2020
    Facebook WhatsApp

    देश में इस प्रकार की प्रणाली शुरू करने वाला हरियाणा पहला राज्य होगा

    चंडीगढ़। हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय एवं गृहमंत्री श्री अनिल विज ने आज प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर परिषद एवं नगरपालिकाओं के विकास कार्यों के प्रबन्धन व निरीक्षण हेतु आनलाईन वेबपोर्टल ‘वक्र्स मैनेजमेन्ट सिस्टम’ लांच किया। देश में इस प्रकार की प्रणाली शुरू करने वाला हरियाणा पहला राज्य होगा।

    श्री विज ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में यह एक क्रांतिकारी कदम है। यह प्रणाली पूरी तरह से पेपरलैस एवं केन्द्रीकृत वेब आधारित होगी, जोकि प्रदेश के सभी निकायों की कार्य सेवाओं को एक मंच पर लाने में सहायक होगी। इससे सभी विकास कार्यों को विभाग के निदेशक, अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वे स्वयं भी अपने डैशबोर्ड पर चैक कर सकेंगे तथा मोबाइल पर भी इसे ऑपरेट किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर ही प्रदेश के सभी निकायों में किए जाने वाले विकास कार्यों के अनुमान बनाने से लेकर उनकी प्रशासनिक स्वीकृति, आर्थिक स्वीकृति, तकनीकी स्वीकृति, कार्य आबंटन, विकास कार्यों का निरीक्षण तथा बिलों की अदायगी से संबंधित व अन्य जरूरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इससे निकायों में किए जाने वाले कार्यों में पारदर्शिता आयेगी तथा भ्रष्टाचार पर लगाम भी लगेगी।

    निकाय मंत्री ने कहा कि उन्होंने आज से ही नगर निकायों में विकास कार्यो का आबंटन एवं पूरी प्रक्रिया इस प्रणाली के माध्यम से ऑनलाइन करने के निर्देश दिए हैं। इस प्रणाली के सुचारू संचालन के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है तथा विभिन्न स्तरों पर कार्य के लिए प्रशासनिक, आर्थिक एवं तकनीकी स्वीकृति प्रदान करने वाले अधिकारियों के यूजर आई तथा पासवर्ड जारी कर दिए गए हैं। इसकी सहायता से किसी भी विकास कार्य के आरम्भ होने से लेकर कार्य पूरा होने तक का पूरा विवरण उपलब्ध रहेगा। इसके लिए प्री-टेंडरिंग से टेंडरिंग तथा पोस्ट टेंडरिंग की सभी प्रक्रियों का उल्लेख किया जाएगा तथा कार्य पुस्तिका भी ऑनलाइन होगी। इसके साथ ही इस प्रणाली से कार्यों के समयबद्व पूर्ण होने व उनकी गुणवत्ता की निगरानी भी की जा सकेगी तथा कार्य पूर्ण होने में किसी भी प्रकार की देरी की सूचना भी पोर्टल पर प्रदर्शित होगी।

    श्री विज ने कहा कि इस प्रणाली की सुविधा से प्रदेश के विभिन्न निकायों में चल रहे विभिन्न कार्यों की आईडी भी बनाई जाएगी ताकि किसी भी कार्य की वस्तुस्थिति का ज्ञान हो सके। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों द्वारा स्वयं विकसित की गई है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र है। इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय विभाग हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री एसएन राय, महानिदेशक डा. अमित कुमार अग्रवाल, मुख्य अभियंता डी आर भास्कर, अधीक्षक अभियंता अशोक राठी तथा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.