Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राष्ट्र रक्षा के लिए कालिस्थान‌ मंदिर में डा बिंदल‌‌ द्वारा यज्ञ का आयोजन
    • आतंक के खिलाफ लंबी लड़ाई, एकता ही बड़ा हथियार: मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक
    • आदर्श अस्पताल संगड़ाह पर करोड़ों खर्च के बाद भी डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा
    • केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि खाद्यान्न संकट जैसी कोई स्थिति नहीं : उपायुक्त
    • मातृ दिवस पर करियर अकादमी स्कूल में आयोजित हुए कार्यक्रम
    • चरस तस्कर को दस साल का कठोर कारावास व एक लाख रुपए जुर्माना की सजा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, May 10
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»सिरमौर की दुआ कबूल सुखराम की हालत में अब सुधार
    स्वास्थ्य

    सिरमौर की दुआ कबूल सुखराम की हालत में अब सुधार

    By Himachal VartaAugust 13, 2020
    Facebook WhatsApp

    एम्स भेजे जाने की बात अफवाह हुई साबित, भगवान से सब कर रहे हैं जल्द ठीक होने की दुआ

    नाहन। हिमाचल प्रदेश सरकार में सिरमौर से पद युक्त हुए ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी की हालत में अब काफी सुधार बताया जा रहा है। गौरतलब हो कि ऊर्जा मंत्री पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी की कोरोनावायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उनका कोविड-19 उपचार चला। इसी दौरान उनको सांस लेने में हुई तकलीफ के चलते शिमला आईजीएमसी आईसीयू में वेंटिलेटर पर रख दिया गया। उनकी हालत की खबर सुनते ही न केवल ऊर्जा विभाग में बल्कि पूरे जिला सिरमौर में भारी चिंता का माहौल था।

    यहां तक की कई अफवाहें भी उड़ रही थी। अफवाह तो यह भी थी कि सुखराम चौधरी की हालत ज्यादा नाजुक होने पर उन्हें दिल्ली एम्स भेजा जा रहा है। जिसके बाद आईजीएमसी सूत्रों के हवाले से जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि उनकी हालत में पहले से काफी सुधार है। यही नहीं अस्पताल सूत्रों का कहना है कि एम्स भेजे जाने की बात बिल्कुल गलत है। आईजीएमसी शिमला में सभी तरह की सुविधाएं हैं। उधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर से हुई बातचीत में उन्होंने भी पुष्टि की कि सुखराम चौधरी की हालत अब पहले से काफी बेहतर है।

    अस्पताल सूत्रों के मुताबिक सुखराम चौधरी की शुगर बढ़ गई थी। जिसके चलते थोड़ी परेशानी हुई थी। वही विधायक रीना कश्यप, विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव तोमर, रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी रहे बलबीर चौहान, पांवटा साहिब के पूर्व मंडल अध्यक्ष व प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र चौधरी आदि ने अपने अपने ग्राम व जिला सिरमौर के समस्त शक्तिपीठों का ध्यान करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करी। पांवटा साहिब के देवेंद्र चौधरी ने अपने घर पर सुखराम के जल्द स्वस्थ होने के लिए विशेष यज्ञ का भी आयोजन किया।

    वही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप नाहन के विधायक राजीव बिंदल कि दूसरी बार कोरोनावायरस रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जो कि एक बहुत बड़ी राहत की बात है। सुरेश कश्यप ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए मुंह पर मास्क तथा सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया जाना बहुत जरूरी है। वही सुरेश कश्यप ने अपील करते हुए कहा कि जो सुखराम चौधरी या अन्य कोरोना पॉजिटिव आए लोगों के संपर्क में आए थे। वह अपना कोरोना टेस्ट अवश्य कराएं। सुरेश कश्यप व बलदेव तोमर ने कहा कि सुखराम चौधरी जल्दी ठीक होकर फिर से हमारे बीच में होंगे।

    क्योंकि सुखराम चौधरी के साथ न केवल जिला सिरमौर की बल्कि पूरे प्रदेश की दुआएं साथ है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाहों पर जाने की कोई जरूरत नहीं है। प्रदेश सरकार कोरोना से निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम है और राज्यों की तुलना में प्रदेश सरकार के प्रयास सबसे बेहतर साबित हुए हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • राष्ट्र रक्षा के लिए कालिस्थान‌ मंदिर में डा बिंदल‌‌ द्वारा यज्ञ का आयोजन
    • आतंक के खिलाफ लंबी लड़ाई, एकता ही बड़ा हथियार: मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक
    • आदर्श अस्पताल संगड़ाह पर करोड़ों खर्च के बाद भी डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा
    • केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि खाद्यान्न संकट जैसी कोई स्थिति नहीं : उपायुक्त
    • मातृ दिवस पर करियर अकादमी स्कूल में आयोजित हुए कार्यक्रम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.