Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»मुख्यमंत्री द्वारा चीन और पाकिस्तान से सरहदी खतरे के साथ लडऩे के लिए तैयार रहने का आह्वान
    चण्डीगढ़

    मुख्यमंत्री द्वारा चीन और पाकिस्तान से सरहदी खतरे के साथ लडऩे के लिए तैयार रहने का आह्वान

    By Himachal VartaAugust 16, 2020
    Facebook WhatsApp

    स्वतंत्रता संग्रामियों, सुरक्षा बलों, कोरोना योद्धाओं और अन्यों को किया सलाम

    मोहाली (एस.ए.एस.नगर)। चीन और पाकिस्तान दोनों से लगातार खतरे की चेतावनी देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शनिवार को कहा कि पंजाब सरहदों पर दुश्मन के साथ लड़ाई में हमेशा अग्रणी रहा है।

    यहाँ स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रीय तिरंगा लहराने के उपरांत मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सरहदों पर बढ़ रहे तनाव के कारण भारत किसी भी खतरे से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहा है।

    हाल ही में चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय जवानों पर किये गए वहशी हमले को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान हर रोज फायरिंग कर रहा है जबकि दूसरी तरफ चीन बात तो दोस्ती की करता है परन्तु वास्तव में हमारी कौम के लिए खतरा बना हुआ है। भारत ने पाकिस्तान को हमेशा उपयुक्त जवाब दिया है जो कि इनसे निपटने का एकमात्र तरीका है, मुख्यमंत्री ने साथ ही कहा कि चीन के साथ भी सख्ती से निपटने की जरूरत है।

    लाखों भारतीयों द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन में दिए गऐ योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबी हर जंग में आगे होकर लड़े हैं। उन्होंने कहा कि काले पानी (अंडेमान टापू) की सेलुलर जेल में उकेरे हजारों पंजाबियों के नाम उनके अमर होने की गवाही देते हैं। उन्होंने कहा कि चाहे कोविड महामारी के कारण स्वतंत्रता दिवस के समारोह इस साल पिछले सालों के मुकाबले थोड़े संक्षिप्त हैं परन्तु यह समय उन स्वतंत्रता संग्रामियों की बलियों को याद करने का है जिनके कारण हमें स्वतंत्रता हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि यह समय मुल्क की सरहदों की रक्षा कर रहे सुरक्षा बलों को सलाम करने का भी है।

    पंजाब के स्वतंत्रता संग्रामियों को श्रद्धाँजलि देते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने स्वतंत्रता संग्रामियों की तीसरी पीढ़ी को सभी लाभ देने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

    इसी दौरान कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा पैरामैडिकस और स्वास्थ्य वर्करों को जो कोविड के अदृश्य दुश्मन के साथ लगातार लड़ रहे हैं और गैर-सरकारी संस्थाओं और धार्मिक संगठनों जिनके द्वारा लॉकडाउन के समय के दौरान भोजन और दवाएँ मुहैया करवाने के लिए अथक यत्न किये गए, को भी सलाम किया। उन्होंने किसानों द्वारा लॉकडाउन के समय कौम के लिए खाद्य पदार्थ पैदा करने का महान काम करने और सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा मुश्किल भरे समय के दौरान लोगों को उपलब्ध करवाई गई सेवाओं का भी विशेष जिक्र किया।

    मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब के लोगों द्वारा महामारी को काबू करने के लिए सुरक्षा उपायों को अपनाने में दिए योगदान, विद्यार्थियों जिन्होंने ऑनलाईन शिक्षा के तरीकों को संजीदगी के साथ अपनाया और अध्यापकों जिनके द्वारा ऑनलाईन सामग्री तैयार करने के लिए दिन-रात एक किया गया ताकि विद्यार्थी शिक्षा से वंचित न रहें, की भी विशेष प्रशंसा की।

    उन्होंने महामारी के चलते आई आर्थिक मंदी में से निकलने के लिए पूरी दृढ़ता दिखाने वाले उद्योगपतियों की सराहना के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्र के कामगार, जिनको महामारी के मूलभूत डर के कारण मजबूरी बस पंजाब छोडक़र पंजाब सरकार द्वारा रेलों के किये बंदोबस्त के जरिये अपने गृह राज्यों को लौटना पड़ा था, द्वारा पंजाब सरकार पर जताए पूर्ण भरोसे स्वरूप वापस लौटकर पहले जितनी ही प्रतिबद्धता के साथ काम शुरू किये जाने की भी सराहना की गई।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.