नाहन। नाहन सिरमौर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष एवं रेणुका के वरिष्ठ भाजपा नेता बलबीर सिंह चौहान, कृषि विपणन बोर्ड के जिलाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, रेणुका मंडल भाजपा अध्यक्ष सुनील शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा सहीराम चौहान, जिला उपाध्यक्ष भाजपा बलवीर सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री भाजपा राजेंद्र ठाकुर, जिला सचिव भाजपा सुमित्रा धीमान, जिला सह मीडिया प्रभारी भाजपा प्रताप सिंह रावत, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रूप सिंह, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मपाल सूर्या।
भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश अत्री, भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री कमल राज वर्मा, रेणुका मंडल भाजपा उपाध्यक्ष प्रताप सिंह ठाकुर, विजेंद्र शर्मा, सुरेंद्र सूर्या, अमर सिं,ह ठाकुर विजेंद्र चौहान, रेणुका मंडल भाजपा महामंत्री सुनील शर्मा, बलवीर ठाकुर, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विनोद ठाकुर, भाजयुमो जिला सचिव रणवीर ठाकुर, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षा ममता शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष जगत राम।
ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष जियालाल शास्त्री, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिल ठाकुर, रेणुका मंडल भाजपा आईटी संयोजक दीप राम चौहान, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री पंडित जगदीश भारद्वाज के अतिरिक्त रेणुका मंडल के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलवामा हमले में शहीद हुए प्रशांत कुमार के शहीद होने पर गहरा दुख प्रकट किया है। इन नेताओं ने मीडिया को संयुक्त रूप से बयान जारी करते हुए कहा है कि प्रशांत कुमार के पुलवामा हमले में शहीद होने से पूरे जिला सिरमौर तथा रेणुका विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ रही है।
इन नेताओं ने अपने संयुक्त बयान में कहा है कि प्रशांत कुमार ने अपने देश की रक्षा करते हुए आतंकवादियों के साथ कड़ा संघर्ष कर अपने प्राणों की परवाह ना करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए हैं। हमें ऐसे वीर जवानों पर गर्व महसूस होना चाहिए। इन नेताओं ने कहा है कि हम इस दुख की घड़ी में शहीद परिवार के साथ है। भगवान प्रशांत कुमार को अपने चरणों में स्थान देकर उन्हें शांति प्रदान करें तथा इस दुख की घड़ी में उनके संपूर्ण परिवार को भी इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दे।