Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हरियाणा»मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने जिला नारनौल के उप-स्वास्थ्य केन्द्र, कांटी एवं दोंगड़ा अहीर और जिला रोहतक के उप-स्वास्थ्य केन्द्र निदाना टिगरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में अपग्रेड करने और जिला भिवानी के गांव धिकाड़ा में एक नया उप-स्वास्थ्य केन्द्र खोलने के प्रस्ताव को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की
    हरियाणा

    मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने जिला नारनौल के उप-स्वास्थ्य केन्द्र, कांटी एवं दोंगड़ा अहीर और जिला रोहतक के उप-स्वास्थ्य केन्द्र निदाना टिगरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में अपग्रेड करने और जिला भिवानी के गांव धिकाड़ा में एक नया उप-स्वास्थ्य केन्द्र खोलने के प्रस्ताव को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की

    By Himachal VartaAugust 19, 2020
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने जिला नारनौल के उप-स्वास्थ्य केन्द्र, कांटी एवं दोंगड़ा अहीर और जिला रोहतक के उप-स्वास्थ्य केन्द्र निदाना टिगरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में अपग्रेड करने और जिला भिवानी (अब चरखी दादरी) के गांव धिकाड़ा में एक नया उप-स्वास्थ्य केन्द्र खोलने के प्रस्ताव को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

    एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि अपग्रेड किए गए इन तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए 27 नियमित पद और उप-स्वास्थ्य केन्द्र गांव धिकाड़ा के लिए दो नियमित पद सृजित करने की भी स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त, इन चारों स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए चतुर्थ श्रेणी के 10 पदों को आउटसोर्सिंग आधार पर भरने की भी स्वीकृति प्रदान की गई है।

    उन्होंने बताया कि इन तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए इन 27 पदों में चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी(महिला), दंत शल्य चिकित्सक, फार्मासिस्ट, लैब तकनीशियन, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकत्र्ता (पुरुष) एवं बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकत्र्ता (महिला) का एक-एक पद और स्टाफ नर्स के दो-दो पद शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, उप-स्वास्थ्य केन्द्र गांव धिकाड़ा के लिए दो नियमित पदों में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकत्र्ता (पुरुष) एवं बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकत्र्ता (महिला) का एक-एक पद शामिल है।

    उन्होंने बताया कि कांटी, डोंगड़ा अहीर, निदाना टिगरी ग्राम पंचायतें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के नए स्थायी भवनों के निर्माण तक अस्थायी भवन उपलब्ध करवाने और धिकाड़ा ग्राम पंचायत नए उप-स्वास्थ्य केन्द्र के लिए अस्थायी भवन उपलब्ध करवाने के लिए सैद्घांतिक रूप से सहमत है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.