Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हरियाणा»हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने मोटर व्हीकल टैक्स (रोड टैक्स) ऑनलाइन जमा करवाने के नाम पर हो रही धोखाधड़ी का मामला सामने आने पर तुरंत संज्ञान लिया
    हरियाणा

    हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने मोटर व्हीकल टैक्स (रोड टैक्स) ऑनलाइन जमा करवाने के नाम पर हो रही धोखाधड़ी का मामला सामने आने पर तुरंत संज्ञान लिया

    By Himachal VartaAugust 21, 2020
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़। हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने मोटर व्हीकल टैक्स (रोड टैक्स) ऑनलाइन जमा करवाने के नाम पर हो रही धोखाधड़ी का मामला सामने आने पर तुरंत संज्ञान लेते हुए अभियुक्त के खिलाफ बावल पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाकर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, उन्होंने संबंधित जिलों के आरटीए अधिकारियों को भी इस तरह की धोखाधड़ी करने वालों पर लगातार नजर रखने को कहा है।

    परिवहन मंत्री ने बताया कि राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हिमाचल प्रदेश जैसे अन्य राज्यों के साथ लगती हरियाणा सीमा पर कुछ लोगों ने मोटर व्हीकल टैक्स ऑनलाइन जमा करवाने के नाम पर प्राइवेट दुकानें (खोखे) खोली हुई हैं। ये लोग वाहन मालिकों से पैसे लेकर उसकी फर्जी रसीद बना देते हैं और सरकार के खजाने में पैसा जमा नहीं करवाते।  अगर रास्ते में कोई जांच होती है तो ऐसे वाहन चालक पकड़ में आ जाते हैं वरना इस तरह की धोखाधड़ी का पता लगाना मुश्किल होता है। इससे एक ओर जहां सरकार को चपत लगती है वहीं वाहन मालिकों के साथ भी ठगी होती है।

    श्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि जिला रेवाड़ी के बावल में इस तरह का एक मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपने साथ हुई इस तरह की धोखाधड़ी की शिकायत करते हुए बताया है कि 18 अगस्त को एक दुकान में उसने राजस्थान के लिए 8500 रुपये का टैक्स कटवाया था। आरोपी ने उससे पैसे लेकर रसीद दे दी। बस जयपुर पहुंची तो चैकिंग के दौरान उस रसीद का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला और वह फर्जी निकली।

    परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में जहां कहीं भी इस तरह की प्राइवेट दुकानें चल रही हैं उनकी जांच की जाएगी और टैक्स चोरी या वाहन मालिकों के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.