Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»मिशन फतेह के अधीन कोविड -19 मोबाइल टेस्टिंग मुहिम शुरू
    चण्डीगढ़

    मिशन फतेह के अधीन कोविड -19 मोबाइल टेस्टिंग मुहिम शुरू

    By Himachal VartaAugust 27, 2020
    Facebook WhatsApp

    टैस्टिंग के लिए आगे आकर कोरोनावायरस की चेन तोडऩे में सहायता दो-बलबीर सिंह सिद्धू

    चंडीगढ़। कोविड -19 के फैलाव को रोकने की रणनीति के साथ आगे बढ़ते हुए स्वास्थ्य विभाग, लुधियाना द्वारा अब लुधियाना शहर में एक मोबाइल टेस्टिंग मुहिम शुरू की गई है, जिसके लिए विशेष टीमों वाली विशेष वैनों का प्रबंध किया गया है, जो कि शहर के विभिन्न इलाकों में रहते लोगों की घर-घर जाकर जांच करेंगी। इन मोबाइल टेस्टिंग वैनों की शुरुआत के साथ लोग अपने घर में ही ख़ुद का टैस्ट करवा सकते हैं।  यहाँ जारी एक प्रैस बयान में इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि क्योंकि लुधियाना में कोविड -19 केस बढ़ रहे हैं, इसलिए ऐसे केस जो सामने नहीं आए, का पता लगाने के लिए बड़े स्तर पर टेस्टिंग एक उत्तम रणनीति है, क्योंकि मौजूदा समय में कोविड -19 के तेज़ी से फैलने का कारण यही केस हैं जो सामने नहीं आए। लुधियाना के अलावा, मोबाइल टेस्टिंग मुहिम अमृतसर में भी चलाई जा रही है और टेस्टिंग सामथ्र्य को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही यह मुहिम पटियाला में भी शुरू की जाएगी।

    स. सिद्धू ने कहा कि हालाँकि बिना लक्षणों वाले लोग भी पॉजि़टिव पाए जा रहे हैं, परन्तु कोविड पॉजि़टिव और नेगेटिव व्यक्तियों को अलग करने के लिए टेस्टिंग में तेज़ी लाने की सख़्त ज़रूरत है। इसलिए उनकी टेस्टिंग करना और ज्य़ादा महत्वपूर्ण हो जाता है, जिससे किसी कोविड पॉजि़टिव व्यक्ति से दूसरे व्यक्तियों तक वायरस का फैलाव न हो। हालाँकि, पंजाब सरकार ने नागरिकों की ज़रूरत और सुविधा के अनुसार घरेलू एकांतवास सम्बन्धी दिशा-निर्देशों में संशोधन किया है। इसके अलावा, सरकार के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार अगर कोई व्यक्ति पॉजि़टिव पाया जाता है और अगर किसी व्यक्ति में हल्के लक्षण पाए जाते हैं तो ऐसे व्यक्तियों को अस्पताल जाने की ज़रूरत नहीं और वह दिशा-निर्देशों के अनुसार घरेलू एकांतवास में रह सकते हैं।

    मंत्री ने आगे कहा कि रैपिड किटों के ज़रिये टेस्टिंग में नमूना लेने से लेकर अंतिम रिपोर्ट देने तक 30 मिनट से भी कम समय लगता है और सैंपलिंग बिल्कुल मुफ़्त है। उन्होंने लोगों को टेस्टिंग के लिए आगे आने और टेस्टिंग सम्बन्धी अपने संदेहों और गलत धारणाओं को दूर करने की अपील की। कोरोनावायरस की चेन को तोडऩे के लिए टेस्टिंग बहुत ज़रूरी है।

    उन्होंने कहा कि शंकाओं को दूर करने के लिए विभाग ने टेस्टिंग सामथ्र्य में भारी विस्तार किया है। उन्होंने कहा, यह मोबाइल टीमें रोज़ाना शहर के विभिन्न इलाकों में जाएंगी, जहाँ सम्बन्धित क्षेत्र के व्यक्ति कोरोना वायरस सम्बन्धी अपना मुफ़्त टैस्ट करवा सकते हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि स्वास्थ्य विभाग की मास मीडिया टीमें लोगों के सवालों का जवाब दे रही हैं और उनको अपनी टेस्टिंग करवाने की अपील कर रही हैं। उन्होंने कहा जहाँ टेस्टिंग करवाने सम्बन्धी किसी तरह का विरोध या झिझक होता है, मास मीडिया विंग की तीन टीमें शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों को टेस्टिंग सम्बन्धी आगे आने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

    उन्होंने कहा, इसके साथ ही लोगों में बहुत सी गलत धारणाएं हैं कि सैंपलिंग की प्रक्रिया के समय दर्द होता है और काफ़ी समय लगता है जो कि बिल्कुल गलत है। उन्होंने आगे कहा कि कोविड की सैंपलिंग प्रक्रिया में एक मिनट से भी कम समय लगता है और यह एक निर्विघ्न प्रक्रिया है। सैंपलिंग की प्रक्रिया पूरी तरह कष्ट-रहित है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.