चंडीगढ़। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज राजस्व हलका देवीदास, मुकेरियाँ जि़ला होशियारपुर में तैनात राजस्व पटवारी जतिन्दर बहल को 45,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पटवारी को शिकायतकर्ता अवतार सिंह निवासी गाँव पोता, जि़ला होशियारपुर की शिकायत पर 45,000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ़्तार किया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उक्त पटवारी की तरफ से उसकी ज़मीन का इंतकाल करने के बदले 50,000 रुपए की माँग की गई है। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसकी तरफ से पहली किश्त के तौर पर 5,000 रुपए उक्त पटवारी को दिए जा चुके हैं।
विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी पटवारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में दूसरी किश्त के 45,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये पकड़ लिया। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत जालंधर स्थित विजीलैंस ब्यूरो के थाने में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Wednesday, July 22
