Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»वन निगम में प्रमोशन घोटाले’ संबंधी प्रकाशित खबर झूठी, तथ्यों से रहित और आधारहीन-साधु सिंह धर्मसोत
    चण्डीगढ़

    वन निगम में प्रमोशन घोटाले’ संबंधी प्रकाशित खबर झूठी, तथ्यों से रहित और आधारहीन-साधु सिंह धर्मसोत

    By Himachal VartaSeptember 2, 2020
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़। पंजाब के वन मंत्री स. साधु सिंह धर्मसोत ने ‘वन निगम में प्रमोशन घोटाले’ संबंधी मीडिया में आई खबर को झूठी, तथ्यों से रहित और आधारहीन बताते हुए खबर का खंडन किया है।

    आज यहाँ से जारी एक प्रैस बयान के द्वारा स. धर्मसोत ने स्पष्ट करते हुए कहा कि वह वन निगम की तरक्कियाँ नहीं करते। उन्होंने कहा कि पंजाब राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के मैनेजिंग डायरैक्टर की नियुक्ति माननीय मुख्यमंत्री, पंजाब के स्तर पर की जाती है और वन निगम में प्रोजैक्ट अफसर और निचले स्टाफ की प्रमोशन और बदलियों के लिए मैनेजिंग डायरैक्टर वन निगम समर्थ अधिकारी हैं।

    स. धर्मसोत ने कहा कि मैनेजिंग डायरैक्टर की तरफ से वन निगम के काम को सुचारू ढंग से चलाने के लिए अपने स्तर पर केवल योग्य कर्मचारियों की प्रमोशन और बदलियां की जाती हैं। उन्होंने कहा कि वन निगम की तरक्कियों में वन मंत्री की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने स्पष्ट करते हुए बताया कि वन निगम के चेयरमैन श्री साधु सिंह संधू जी हैं, जबकि खबर में साधु सिंह धर्मसोत वन मंत्री लिखा गया है।

    जिक्रयोग्य है कि वन निगम में पिछले 4 सालों से प्रोजैक्ट अफसर और डिप्टी प्रोजैक्ट अफसर की कोई प्रमोशन नहीं हुई थी। काफी समय से वन निगम में प्रोजैक्ट अफसरों और डिप्टी प्रोजैक्ट अफसरों के खाली पड़े पदों से इन कर्मचारियों से अस्थायी तौर पर काम लिया जा रहा था। प्रोजैक्ट अफसर और डिप्टी प्रोजैक्ट अफसर को प्रमोट करने संबंधी कार्यवाही विभागीय तरक्की समिति के पास लगभग जून 2020 से विचाराधीन थी। विभागीय तरक्की समिति की तरफ से प्रोजैक्ट अफसरों का रिकॉर्ड विचारा गया है और तरक्कियों का फैसला भी विभागीय तरक्की समिति की तरफ से ही किया गया है।

    बताने योग्य है कि विभागीय तरक्की समिति की तरफ से 30 सितम्बर, 2020 और 30 नवंबर, 2020 से खाली होने वाले पद पर वरिष्ठता के अनुसार बनते कर्मचारियों का रिकॉर्ड विचारा गया था। वन निगम के काम-काज को मुख्य रखते हुए और निगम के काम को सुचारू ढंग से चलाने के लिए उपरोक्त तारीखों से खाली हो रहे पदों पर विभागीय तरक्की समिति की तरफ से ही योग्य पाए गए कर्मचारियों को प्रमोट किया गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.