Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»खेल»ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली पंजाबी महिला मुक्केबाज सिमरनजीत कौर को पंजाब सरकार द्वारा 5 लाख रुपए का चैक भेंट
    खेल

    ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली पंजाबी महिला मुक्केबाज सिमरनजीत कौर को पंजाब सरकार द्वारा 5 लाख रुपए का चैक भेंट

    By Himachal VartaSeptember 2, 2020
    Facebook WhatsApp

    – खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने खिलाड़ी की माता को दिया चैक

    – ओलंपिक तैयारी का समूचा खर्चा पंजाब सरकार द्वारा उठाने का ऐलान

    चंडीगढ़। पंजाब के खेल और युवक मामले मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने आज ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली पंजाबी महिला मुक्केबाज सिमरनजीत कौर को पंजाब सरकार द्वारा 5 लाख रुपए का चैक लुधियाना में सिमरनजीत कौर की माता श्रीमती राजपाल कौर को भेंट किया।

    बताने योग्य है कि पिछले समय के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने मुक्केबाज सिमरनजीत कौर को अपने कार्यालय में विशेष तौर पर बुलाया था और उसे पंजाब सरकार से पाँच लाख रुपए देने का ऐलान किया था।

    राणा गुरमीत सिंह सोढी ने बताया कि सिमरनजीत कौर ओलंपिक खेल के लिए क्वालीफाई होने वाली पहली पंजाबी महिला मुक्केबाज है। उन्होंने खिलाड़ी की माता को मुबारकबाद देते हुए कहा कि न सिर्फ पंजाब बल्कि देश को उस पर गर्व है जिसने एशिया ओशेनिया क्वालीफाई मुकाबले में रजत पदक जीतकर दुनिया के सबसे बड़े खेल मंच में उपस्थिति दर्ज करने का दावा किया। उन्होंने कहा कि यह मुक्केबाज पंजाब की उन लड़कियों के लिए भी एक मिसाल है, जो मुक्केबाजी के खेल में अपना भविष्य बनाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि साधारण परिवार की बेटी की यह आसाधारण प्राप्ति है और उसे आगे बढ़ने के लिए राज्य सरकार को हर संभव मदद मुहैया करवाई जायेगी।

    राणा सोढी ने सिमरनजीत कौर की ओलंपिक की तैयारी का समूचा खर्चा पंजाब सरकार द्वारा उठाने का भी ऐलान किया। उन्होंने बताया कि लुधियाना जिले के गाँव चकर की इस मुक्केबाज ने गाँव से ही अपना करियर बनाना शुरू किया। 2013 में जूनियर विश्व चैंपियनशिप में काँस्य पदक, 2018 में सीनियर विश्व चैंपियनशिप में काँस्य पदक और 2019 में एशियन मुक्केबाजी चैंपियनशिप में रजत पदक जीते। मोहाली स्थित पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्टस में भी इस मुक्केबाज ने तैयारी की। मौजूदा समय में यह खिलाड़ी ओलंपिक की तैयारी में व्यस्त है।

    इस मौके पर सिमरनजीत कौर की माता राजपाल कौर ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह और पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए भरोसा दिया कि सिमरनजीत कौर कड़ी मेहनत और पंजाब सरकार के सहयोग से ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतेगी और पंजाब का नाम रौशन करेगी। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी स. रवीन्द्र सिंह, सीनियर यूथ कांग्रेसी नेता स. हरकरन सिंह वैद्य और अन्य भी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.