चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बुधवार को 60 एस.ए.टी.ए. रेजीमेंट के शहीद हुए सूबेदार राजेश कुमार के परिवार को 50 लाख रुपए एक्स ग्रेशिया और एक पारिवारिक मैंबर को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है। जम्मू -कश्मीर के राजौरी सैक्टर में पाकिस्तानी फ़ौज की तरफ से गई अंधाधुन्ध गोलीबारी के दौरान पहली और दो सितम्बर की बीच का रात सूबेदार राजेश कुमार शहीद हो गए थे।
शहीद सैनिक को श्रद्धाँजलि भेंट करते और दुखी परिवार के साथ हमदर्दी ज़ाहिर करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि सूबेदार राजेश कुमार एक निडर और बहादुर योद्धा था जिसका महान बलिदान और अपने फज़ऱ् के प्रति समर्पण भावना के लिए देश सदा ऋणी रहेगा। शहीद का यह बलिदान आने वाली पीढ़ीयों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। जि़क्रयोग्य है कि सूबेदार राजेश शर्मा के पिता हवलदार राम चंद्र भी इसी रेजीमेंट के सेवा मुक्त सैनिक हैं। जि़ला होशियारपुर की तहसील मुकेरियाँ के गाँव कलीचपुर कलोटा के निवासी शहीद राजेश कुमार अपने पीछे माता -पिता, पत्नी, पुत्र और बेटी छोड़ गए हैं।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
