Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जिला सिरमौर देश भर में प्रधानमंत्री लोक सेवा उत्कृष्टता नवाचार पुरस्कार के लिए शीर्ष 12 जिलों की सूची में शामिल
    सिरमौर

    जिला सिरमौर देश भर में प्रधानमंत्री लोक सेवा उत्कृष्टता नवाचार पुरस्कार के लिए शीर्ष 12 जिलों की सूची में शामिल

    By Himachal VartaSeptember 5, 2020
    Facebook WhatsApp

    9 सितम्बर को 12 जिलों के डीसी स्क्रीनिंग समिति के समक्ष पेश करेंगे पॉवर प्वाइट प्रस्तुति

    नाहन। जिला सिरमौर को प्रधानमंत्री लोक सेवा उत्कृष्टता पुरस्कार, 2020 नवाचार श्रेणी के लिए देश भर में शीर्ष 12 जिलों की सूची मंे शामिल किया गया है। उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी द्वारा जिला सिरमौर को पॉलीथीन मुक्त बनाने के लिए पॉलीब्रिक्स विधि द्वारा पर्यावरण संरक्षण में उनके प्रयासों को भारत सरकार की स्क्रीनिंग समिति द्वारा प्रथम चरण में देश भर से भेजे गए 958 आवेदनों में जिला सिरमौर को राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष 12 जिलों में शामिल किया गया है।
    गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों से प्रधान मंत्री लोक सेवा उत्ष्टता पुरस्कार, 2020 के लिए आवेदन भेजे गए थे जिसमें से एकमात्र सिरमौर जिले को पर्यावरण संरक्षण नवाचार के क्षेत्र में चयनित किया गया है।
    इस अवसर पर उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जिला सिरमौर के लिए यह गौरव का विषय है। सिरमौर को पालीब्रिक्स विधि द्वारा पॉलीथीन मुक्त बनाने के लिए प्रशासन द्वारा चलाए गए पॉलीथीन मुक्त सिरमौर अभियान के तहत एक दिन स्कूल के नाम, एक दिन पंचायत व मारकण्डा सफाई अभियान कार्यक्रम चलाकर अब तक लगभग 9 टन प्लास्टिक कचरा इक्कठ्ा किया गया है। उन्होंने बताया कि एक दिन स्कूल के नाम, एक दिन पंचायत व मारकण्डा सफाई अभियान जैसे कार्यक्रमों को सफल बनाने में सभी जिलावासियों ने अपना विशेष योगदान दिया है, जिसके कारण आज हमें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्राप्त हुई है।
    उन्होंने बताया कि आगामी 9 सितम्बर, 2020 को जिला प्रशासन स्क्रीनिंग समिति के सामने जिला में पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए गए पॉलीथीन कचरे के निष्पादन पर पॉवर प्वाइट प्रस्तुती पेश करेगा। उन्होंने कहा कि यदि हमारा प्रयास राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष तीन जिलों में चयनित होता है तो यह जिला सिरमौर और हिमाचल के लिए गर्व का विषय होगा। उन्हांेने बताया कि जिला सिरमौर के अतिरिक्त देश के 11 अन्य जिलों मंे आध्रप्रदेश का कर्नूल जिला, अरूणाचल प्रदेश का छागलाग, छतीसगढ़ का सुरजपूर, गुजरात का अहमदाबाद, मध्यप्रदेश का अणूपूर, महराष्ट्र का शोलापूर, मणिपुर का पूर्व इम्फाल, तमीलनाडू का शिवागंगा, तेलगाना का नरायाण पीट, उत्तर प्रदेश का बान्डा व चन्दौली के उपायुक्त नवाचार श्रेणी के अलग-अलग क्षेत्रों मंे पॉवर प्वाइट प्रस्तुती स्क्रीनिंग समिति के समक्ष पेश करेगंे।
    गौरतलब है कि भारत सरकार ने केंद्र और राज्य सरकारों के जिलों व संगठनों द्वारा किए गए असाधारण और अभिनव कार्यों को सम्मान देने और उन्हें पुरस्कृत करने के लिए वर्ष 2006 में लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधान मंत्री पुरस्कार की स्थापना की तथा वर्ष 2014 में प्राथमिकता कार्यक्रमों, नवाचारों और आकांक्षात्मक जिलों में जिला कलेक्टरों के प्रदर्शन को पहचानने के लिए योजना का पुनर्गठन किया गया था जिसके तहत वर्ष-2020 मंे अनेक क्षेत्रों मे उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कारों का दायरा बढ़ाया गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.