Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»हरियाणा पुलिस ने नारनौल जिले में भाजपा नेता के बेटे अमित पर गोली चलाने की वारदात करते हुए भय दिखाकर फिरौती मांगने के मामले में एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया
    चण्डीगढ़

    हरियाणा पुलिस ने नारनौल जिले में भाजपा नेता के बेटे अमित पर गोली चलाने की वारदात करते हुए भय दिखाकर फिरौती मांगने के मामले में एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया

    By Himachal VartaSeptember 5, 2020
    Facebook WhatsApp
    • हरियाणा पुलिस ने फिरौती मांगने वाले गिरोह के तीन सदस्य को किया गिरफ्तार
    • गोलीबारी का भय दिखाकर दहशत फैलाने की थी प्लानिंग

    चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने नारनौल जिले में भाजपा नेता के बेटे अमित पर गोली चलाने की वारदात करते हुए भय दिखाकर फिरौती मांगने के मामले में एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। हमलावरों ने बाइक पर भागने से पहले पीडित से 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी।

    हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी प्रदीप उर्फ अन्ना गिरोह के सदस्य हैं, जिनकी पहचान हिसार जिले के सोमबीर, हांसी के रोहित और धानोता के राकेश के रूप में हुई है।

    अमित को एक सप्ताह पहले नारनौल में उसके घर पर नकाबपोशों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

    पुलिस ने आदतन अपराधियों के रिकॉर्ड ख्ंागाला और जमानत पर छूटे अपराधियों से भी पूछताछ की गई। पुलिस को 48 घंटे में ही कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले क्योंकि वारदात के मौके पर मिली मोटरसाइकिल को फरार हुए आरोपी हांसी शहर से चुराई हुई थी। जिससे यह पता चला कि बाहरी लोग अपराध में शामिल थे। जैसे ही पुलिस को प्रदीप उर्फ अन्ना के एक नए गिरोह का सुराग मिला, एक रणनीति बनाई गई और आखिरकार पुलिस ने उसके तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

    शुरुआती जांच में पता चला कि गैंग के सदस्यों ने मोहल्ला नई सराय के रविशंकर गुप्ता से भी फिरौती की मांग की थी।

    इस गिरोह का किंगपिन, प्रदीप उर्फ अन्ना, जो गुरुग्राम के झाड़सा का निवासी है, कुछ दिनों से नारनौल शहर में रेकी कर रहा था और फिरौती मांगने की योजना बना रहा था। गिरोह ने इलाके में आतंक फैलाने की योजना बनाई थी। वह चाहता था कि लोगो मे इतनी दहसत फैले की फिरौती मांगते ही लोग रुपये दे दे। इस काम के लिए आरोपी ने बाहर के लडक़ों को ही शामिल करने का प्लान बनाया ताकि पुलिस की  गिरफ्त से बाहर रहे और उसने आहिस्ता आहिस्ता 8 से 10 लडक़ो को इस गैंग में शामिल कर लिया जिसमे 2 लडक़े लोकल व बाकी दूसरे जिले के शामिल किए इसके लिए  प्रदीप उर्फ अन्ना ने 5-6 उन लोगो को टारगेट किया जिनसे फिरौती मांगी जाए जिससे शहर में दहशत का माहौल बन सके। इसीलिए इन्होंने पहले इन दो से रुपये मांगे ओर इसके बाद औरों से भी फिरौती माँगी जानी थी। इससे पहले ही पुलिस ने वारदात के बाद इस गिरोह का सुराग लगा कर 3 को काबू कर लिया।

    हालांकि मुख्य आरोपी प्रदीप अभी फरार है और अन्य सदस्यों सहित उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

    तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से सोमबीर को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया, जबकि दो अन्य को जेल भेज दिया गया। आगे की जांच जारी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.