Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»पंजाब»बरनाला जिले में स्वास्थ्य वर्कर राम सिंह उगोके के कोरोना के साथ जूझते हुए अचानक प्रस्थान पर बलबीर सिंह सिद्धू द्वारा दुख प्रकट
    पंजाब

    बरनाला जिले में स्वास्थ्य वर्कर राम सिंह उगोके के कोरोना के साथ जूझते हुए अचानक प्रस्थान पर बलबीर सिंह सिद्धू द्वारा दुख प्रकट

    By Himachal VartaSeptember 5, 2020
    Facebook WhatsApp
    • बरनाला जिले में स्वास्थ्य वर्कर राम सिंह उगोके के कोरोना के साथ जूझते हुए अचानक प्रस्थान पर बलबीर सिंह सिद्धू द्वारा दुख प्रकट
    • स्वास्थ्य मंत्री द्वारा कोरोना बारे अफवाहों और तथ्य रहित प्रचार में विश्वास न करने की अपील
    • स्वास्थ्य विभाग के ड्यूटी के दौरान 948 मुलाजीम पॉजिटिव पाए गए
    • भ्रामक हरकतें करने वाले पंजाब विरोधी लोगों को दी चेतावनी

    चंडीगढ़। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री स. बलवीर सिंह सिद्धू ने बरनाला जिले के ब्लॉक तपा अधीन सब सैंटर गाँव खुड्डी खुर्द और ढिल्लवां में मल्टीपर्पज स्वास्थ्य वर्कर के तौर पर तैनात राम सिंह उगोके के कोरोना के साथ जूझते हुए अचानक प्रस्थान पर दुख प्रकट किया है।

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि विश्व व्यापक कोरोना महामारी के खिलाफ राम सिंह जैसे हजारों काबिल और बुद्धिमान कर्मचारी अगली कतार में होकर काबिल सैनिक की तरह लड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि राम सिंह सिर्फ 49 साल का था। यह सुनकर मन और दुखी हो गया कि राम सिंह ने कोरोना के कारण जिस दिन दुनिया को अलविदा कहा उस दिन उनका जन्म दिन भी था।

    स. सिद्धू ने कहा कि अब जब दुनिया भर में कोरोना बड़ी चुनौती बनकर उभरा है तो कुछ पंजाब विरोधी लोग कोरोना और स्वास्थ्य कर्मचारियों के विरुद्ध झूठा प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह हर समय अपने कर्मचारियों के साथ खड़े हैं और किसी भी हालात में उनके मनोबल को गिरने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान स्वास्थ्य विभाग के 948 मुलाजीम पॉजिटिव पाए गए हैं और कोरोना के कारण डॉक्टरों समेत स्वास्थ्य मुलाजिमों की मौतें भी हुई हैं। उन्होंने आगे कहा कि राज्य वासियों को इस संकट की घड़ी में हालात पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे यत्नों का सम्मान करना चाहिए और कोरोना के लक्षण सामने आने पर टैस्ट करवाने के लिए आगे आना चाहिए।

    स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह अफवाहों में विश्वास न करें और यदि कोई व्यक्ति स्वास्थ्य मुलाजिमों के खिलाफ झूठा प्रचार कर रहा है या कोरोना सम्बन्धी लोगों को गुमराह कर रहा है तो इसकी सूचना तुरंत स्वास्थ्य या पुलिस विभाग को करो जिससे इन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा सके।

    उन्होंने कहा कि यह बहुत मन्दभागी घटना है कि कुछ कथित राजनैतिक नेता भी गाँवों के लोगों को गुमराह कर रहे हैं जो सीधे तौर पर पंजाब के लिए घातक सिद्ध हो रहा है। इस तरह के गलत और झूठे प्रचार के कारण डरे लोग कोरोना के लक्षण होने के बावजूद भी टैस्ट करवाने से घबरा रहे हैं। इस कारण राज्य में कोरोना की मौत दर भी बढ़ी है।

    उन्होंने इन शरारती और पंजाब विरोधी लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह इस तरह की भ्रामक हरकतों को अंजाम देना बंद करें जिसके अंतर्गत बड़ी संख्या में झूठी खबरें और भड़काऊ वीडीयो फैलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा इन लोगों के विरुद्ध मामले दर्ज करवाए जा रहे हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.