Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»गिरीपार के ग्रीष्मकालीन प्रवास से लौटे समर विजिटर पक्षी 
    सिरमौर

    गिरीपार के ग्रीष्मकालीन प्रवास से लौटे समर विजिटर पक्षी 

    By Himachal VartaSeptember 7, 2020
    Facebook WhatsApp

    गिरीपार के ग्रीष्मकालीन प्रवास से लौटे समर विजिटर पक्षी 

     

    नाहन  (हिमाचलवार्ता) । जिला सिरमौर के पहाड़ी इलाकों में मैदानी क्षेत्रों से ग्रीष्मकालीन प्रवास पर आए लाखों घुमंतू पक्षी इन दिनों यहां से लौटने लगे हैं। क्षेत्र में जारी बारिश के दौर के चलते यहां हल्की ठंड दस्तक दे चुकी है।

    सिरमौर के पांवटा साहिब व अन्य मैदानी इलाकों के अलावा पड़ोसी राज्य हरियाणा, उत्तराखंड व पंजाब आदि में उक्त पक्षी अगले पांच से छः माह बिताएंगे। क्षेत्र में अप्रेल के पहले सप्ताह में पंहुचने वाले समर विजिटर बर्डस में स्थानीय भाषा में घुघती कही जाने वाली डव प्रमुख है तथा इसकी पांच उपजातियां इलाके में देखी जा सकती है।

    पक्षी प्रेमियों अथवा वन्य प्राणी विशेषज्ञों के अनुसार डव अथवा घूघी के अलावा दो किस्मों के पैराकिट्स अथवा तोते, कुकू, कोयल तथा बुलबुल आदि परिंदे भी भारी संख्या में हिमालयी जंगलों में ग्रीष्मकालीन प्रवास पर पंहुचते हैं।

    उक्त परिंदों की गणना हालांकि अब तक वन्य प्राणी अथवा वन विभाग द्वारा नहीं की गई मगर क्षेत्र के पर्यावरण प्रेमियों के अनुसार ग्रेटर सिरमौर में तीन लाख के करीब प्रवासी पक्षी गर्मियां बिताने पहुंचते हैं।

    पंजाब, हरियाणा व प्रदेश के विभिन्न मैदानी इलाकों से आने वाले इन परिंदों की खास बात यह है कि यह इसी क्षेत्र में प्रजनन अथवा बच्चे पैदा करते हैं तथा अपने परिवार के नए सदस्यों के साथ इन दिनों मैदानी इलाकों को लौट जाते हैं।

    सदियों से पहाड़ों में गर्मियां बिताने आने वाले इन परिंदों का जिक्र क्षेत्र के लोकगीतों में भी बार-बार आता है तथा गिरिपार अथवा सिरमौर की दर्जन भर से अधिक नाटियों में डब अथवा घुघूती की मनमोहक कूक व आकर्षण रंग रूप का जिक्र आता है।

    क्षेत्र के बुजुर्गों के अनुसार आज भी इनकी तादाद उतनी ही देखी जाती है, जितनी कि, दशकों पहले हुआ करती थी। इनमें से कुछ पक्षियों का लोग मीट के लिए शिकार भी करते हैं, हालांकि क्षेत्रवासियों तथा वन्य प्राणी विभाग के कर्मचारियों के अनुसार आमतौर पर इन्सानों से दूर रहना पसंद करने वाले इन परिंदों का शिकार करना आसान नहीं है।

    समर विजिटर परिंदे हर बार न केवल पक्षी प्रेमियों, बल्कि स्थानीय लोगों तथा क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहते हैं। बहरहाल गिरिपार के उपमंडल संगड़ाह, शिलाई व राजगढ़ आदि में तापमान में गिरावट आने के चलते उक्त परिंदे क्षेत्र के सदाबहार हिमालई जंगलों से निकल चुके हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.