Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»यूथ डिवैल्पमैंट बोर्ड के सीनियर वाइस चेयरमैन द्वारा कोविड-19 संबंधी फैलाए जा रहे भ्रमों के विरुद्ध व्यापक जागरूकता मुहिम शुरु करने पर जोर
    चण्डीगढ़

    यूथ डिवैल्पमैंट बोर्ड के सीनियर वाइस चेयरमैन द्वारा कोविड-19 संबंधी फैलाए जा रहे भ्रमों के विरुद्ध व्यापक जागरूकता मुहिम शुरु करने पर जोर

    By Himachal VartaSeptember 9, 2020
    Facebook WhatsApp

    महामारी के विरुद्ध लड़कर जान गवाने वाले कोरोना योद्धाओं के साथ जताई हमदर्दी

    चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। कोविड-19 महामारी संबंधी भ्रम फैलाने पर गंभीर चिंता जाहिर करते हुए पंजाब यूथ डिवैल्पमैंट बोर्ड के सीनियर वाइस चेयरमैन श्री प्रिंस खुल्लर ने मरीजों के साथ बढ़ रहे भेद-भाव और इसको दूर करने के लिए व्यापक सोशल मीडिया मुहिम शुरु करने पर जोर दिया।

    पंजाब के डी.जी.पी. को कोरोना बीमारी संबंधी गलत धारणाएं फैलाने और झूठी और भ्रामक वीडीयो प्रसारित करने वालों के विरुद्ध मामला दर्ज करने संबंधी निर्देश देने पर पंजाब के मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि पॉजिटिव मरीजों को कोविड-19 संबंधी विश्वसनीयता और सही जानकारी मुहैया करवाई जाये जिससे वह गलत जानकारी के शिकार न हों और जल्द स्वस्थ होने के लिए उनके मनोबल को बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह मुहिम उन मरीजों को राहत प्रदान करेगी, जो कोविड-19 के साथ-साथ मानसिक परेशानी से पीडि़त हैं। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा अफवाहें फैलाई जा रही हैं और लोगों को ऐसी अफवाहों पर यकीन नहीं करना चाहिए और ऐसे समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। इस मौके पर उन्होंने इस महामारी के विरुद्ध लड़ते हुए अपनी जान गवाने वाले कोरोना योद्धाओं के साथ हमदर्दी भी जाहिर की।

    यहाँ से जारी प्रैस बयान में सीनियर वाइस चेयरमैन ने कहा कि सावधानी संबंधी उपायों का प्रयोग करने के लिए सभी लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए। स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के पूर्ण रूप से पालन को यकीनी बनाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अलग-अलग खोजों ने स्पष्ट किया है कि प्राथमिक सावधानियां जैसे कि मास्क पहनना, निरंतर हाथ धोना और आपसी दूरी बनाए रखना कोरोना बीमारी के फैलाव को रोकने में काफी कारगर हैं परन्तु कोविड-19 के कारण दूसरे देशों में होने वाली मौतों की संख्या को देखते हुए लोग घबराए हुए हैं और उनके मन में डर पैदा हो गया है, जो इस बीमारी को काबू करने में बड़ा रुकावट है।

    श्री खुल्लर ने कहा कि भारत और पंजाब समेत समूचा विश्व कोविड-19 महामारी के साथ जूझ रहा है और हम इस संकटकाल के दौर से गुजर रहे हैं। अगर कोई अफवाह फैलाकर लोगों को कोरोना बारे गुमराह करता या कोरोना की दवा बनाने का दावा करता पाया गया तो लोग तुरंत स्वास्थ्य या पुलिस विभाग को सूचित करें जिससे दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा सके।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.