Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»स्वास्थ्य मंत्री द्वारा 16 करोड़ की लागत से तैयार किये तीन नये कम्युनिटी स्वास्थ्य केंद्र जालंधर को समर्पित कोविड के स्तर -2 के मामलों में निभाएंगे अहम भूमिका
    चण्डीगढ़

    स्वास्थ्य मंत्री द्वारा 16 करोड़ की लागत से तैयार किये तीन नये कम्युनिटी स्वास्थ्य केंद्र जालंधर को समर्पित कोविड के स्तर -2 के मामलों में निभाएंगे अहम भूमिका

    By Himachal VartaSeptember 9, 2020
    Facebook WhatsApp

    कम्यूनिटी स्वास्थ्य केन्द्रों में 80 बैड पाईप के द्वारा आक्सीजन सप्लाई के साथ किये पूरी तरह लैस

    चंडीगढ़/जालंधर (हिमाचलवार्ता)। मैडीकल बुनियादी ढांचे को मज़बूत करके कोविड के बढ़ रहे मामलों का प्रभावशाली ढंग से मुकाबला करने के लिए की जा रही तैयारियों के मद्देनजऱ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू की तरफ से आज 16 करोड़ रुपए की लागत से दादा कालोनी, बस्ती गुजां और खुरला किंगरा में तैयार किये गए तीन नये कम्युनिटी सैंटर कोविड -19 के स्तर -2 के मरीज़ों के इलाज के लिए समर्पित किये गए।
    इन तीनों कम्युनिटी सैंटरों में 80 बैड मौजूद हैं जिनमें 30 बैड दादा कालोनी, 30 बैड बस्ती गुजां और 20 बैड खुरला किंगरा कम्युनिटी सैंटर में उपलब्ध हैं जोकि सभी पाईप के द्वारा ऑक्सीजन सप्लाई की सुविधा के साथ पूरी तरह लैस हैं।
    इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री पंजाब, जिनके साथ सांसद चौधरी संतोख सिंह, विधायक श्री प्रगट सिंह, श्री सुशील कुमार रिंकू, श्री राजिन्दर बेरी, श्री अवतार सिंह जूनियर बावा हेनरी, श्री हरदेव सिंह लाडी शोरोवालिया, डिप्टी कमिशनर श्री घनश्याम थोरी, पुलिस कमिशनर श्री गुरप्रीत सिंह भुल्लर, मेयर श्री जगदीश राज राजा और अन्य भी शामिल थे, ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह मुख्यमंत्री पंजाब के नेतृत्व वाली राज्य सरकार कोविड के बढ़ रहे मामलों के साथ निपटने के लिए वचनबद्ध है और इन तीन नये कम्युनिटी स्वास्थ्य केन्द्रों के शुरू हो जाने से कोविड -19 के स्तर -2 के मरीज़ों के लिए बैडों के सामथ्र्य में विस्तार होने से इनकी संख्या 364 हो गई है, जबकि पहले सिविल अस्पतालों में यह संख्या 284 बैड थी।
    श्री सिद्धू ने कहा कि इन तीनों कम्यूनटी स्वास्थ्य केन्द्रों में मौजूद 80 बैडों को पाईप के द्वारा ऑक्सीजन सप्लाई के साथ लैस किया गया है जोकि कोविड के मरीज़ों के इलाज के लिए प्राथमिक ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि इन स्वास्थ्य केन्द्रों की तरफ से कोविड -19 के खि़लाफ़ जंग में अहम भूमिका निभाई जायेगी।
    इस मौके पर लोगों से अपील करते हुये श्री सिद्धू ने कहा कि कोविड -19 के लक्षणों को हलके में न लिया जाये और जब भी इस बीमारी सम्बन्धी कोई लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नज़दीक की स्वास्थ्य संस्था के साथ संपर्क करने के अलावा कोविड टैस्ट करवाने को यकीनी बनाया जाये जिससे बीमारी को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि लोगों की तरफ से देरी से डाक्टर के साथ संपर्क किया जाता है, तो उनकी हालत बहुत बिगड़ जाती है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के पास इस महामारी से निपटने के लिए फंडों और साधनों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस महामारी से लोगों की कीमती जानें बचाने की तरफ विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिसके लिए हम सब को मिल कर प्रयास करने की ज़रूरत है।
    कोरोना वायरस महामारी की आड़ में मानवीय अंगों की तस्करी और मुनाफ़ाखोरी सम्बन्धी गलत अफ़वाहें फैलाने वालों को सख़्त चेतावनी देते हुये श्री सिद्धू ने कहा कि इस सम्बन्धी पुलिस विभाग को हिदायतें दी गई हैं कि ऐसे शरारती अनसरों के खि़लाफ़ सख़्त से सख़्त कार्यवाही की जाये।
    श्री सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से कोविड -19 के सक्रिय मरीज़ों और घरों में एकांतवास हुए लोगों को 50,000 मुफ़्त कोविड केयर किटें मुहैया करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि इन किटों में ऑकसीमीटर, डिजिटल थर्मामीटर, फेस मास्क और ज़रूरी दवाएँ मौजूद होंगी।
    श्री सिद्धू ने कहा कि जालंधर की टीम की तरफ से नोवेल कोरोना वायरस के मुकाबले के लिए बहुत ही प्रभावशाली ढंग से ड्यूटी निभाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह यत्न तब तक जारी रहने चाहिएं, जब तक कोरोना वायरस पूरी तरह ख़त्म नहीं हो जाता।
    उन्होंने बताया कि सहूलतें जैसे कि ऑपरेशन थियेटर, ऐमरजंसी वार्ड, डिस्पेंसरी, फीमेल और मेल वार्ड, एलिवेटर और अन्य मुहैया करवाई गई हैं।
    इस मौके पर पंजाब हैल्थ सिस्टम कोरर्पोशन के उप-चेयरमैन श्री बोबी सहगल, डिप्टी मेयर श्री हरसिमरनजीत सिंह बंटी, उप-मंडल मैजिस्ट्रेट श्री राहुल सिंधु, डा. जय इन्द्र सिंह, सिविल सर्जन डा.गुरिन्दर कौर चावला, डिप्टी मैडीकल कमिशनर डा. ज्योति, सीनियर मैडीकल अफ़सर डा.कशमीरी लाल, डा.जगदीश कुमार, कार्यकारी इंजीनियर पंजाब हैल्थ सिस्टम कोरर्पोशन श्री सुखचैन सिंह और अन्य भी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.