चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में दाखि़ले के सम्बन्ध में विद्यार्थियों को ट्रांसफर सर्टिफिकेट के लिए मजबूर न करने के लिए स्कूल मुखियों को हिदायत जारी कर दी है।
स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता के अनुसार स्कूल शिक्षा सचिव श्री कृष्ण कुमार ने इस सम्बन्ध में समूह जि़ला शिक्षा अफसरों और स्कूल मुखियों को लिखे पत्र में यह हिदायतें जारी की हैं। इससे पहले पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला ने दाखि़ले सम्बन्धी ट्रांसफर सर्टिफिकेट की बन्दिश ख़त्म करने के निर्देश दिए हैं जिससे विद्यार्थियों को सरकारी स्कूलों में दाखि़ले के सम्बन्ध में कोई मुश्किल न आए।
प्रवक्ता के अनुसार शिक्षा सचिव ने अपने पत्र में स्कूल मुखियों को निर्देश दिए हैं कि सरकारी स्कूलों में दाखि़ला लेने वाले विद्यार्थियों को ट्रांसफर सर्टिफिकेट के लिए मजबूर न किया जाये और उन्होंने ऐसे विद्यार्थियों को अपने स्तर पर दाखि़ला देने के लिए स्कूल मुखियों को कहा गया है। इसके साथ ही स्कूल मुखियों को निर्देश दिए गए हैं कि ट्रांसफर सर्टिफिकेट न होने वाले विद्यार्थी के माता-पिता से पढ़ाई के सम्बन्ध में लिखित तौर पर लिया जाये। प्रवक्ता के अनुसार ट्रांसफर सर्टिफिकेट न देने वाले स्कूलों के नाम मुख्यालय को भेजने के लिए भी जि़ला अधिकारियों को निर्देश जारी किये गए हैं।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
