Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»पंजाब सरकार सभी के सिर पर छत का सपना कर रही है साकार-सरकारिया
    चण्डीगढ़

    पंजाब सरकार सभी के सिर पर छत का सपना कर रही है साकार-सरकारिया

    By Himachal VartaSeptember 14, 2020
    Facebook WhatsApp
    • पटियाला जि़ले में 176 ई.डब्ल्यू.एस. रिहायशी मकानों का प्रोजैक्ट हुआ मुकम्मल
    • लाभपात्रियों को जल्द अलॉट किए जाएंगे मकान-आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री

    चंडीगढ़। राज्य में सभी के सिर पर छत मुहैया करवाने का सपना साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग, पंजाब ने जि़ला पटियाला में 176 ई.डब्ल्यू.एस. मकानों का निर्माण मुकम्मल कर लिया है। यह मकान पंजाब शहरी आवास योजना के अंतर्गत बेघर एस.सी./बी.सी परिवारों को दिए जाएंगे।

    इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब के आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री स. सुखबिन्दर सिंह सरकारिया ने बताया कि पटियाला के गाँव हाजीमाजरा में 176 ई.डब्ल्यू.एस. मकानों का निर्माण किया गया है और जल्द ही यह मकान लाभपात्रियों को सौंप दिए जाएंगे।

    यह प्रोजैक्ट संगरूर-पटियाला हाईवे और समाना सडक़ के मुख्य जंकशन पर स्थित हैं। मंत्री ने बताया कि पटियाला विकास अथॉरिटी (पी.डी.ए.) को 1.69 एकड़ क्षेत्रफल में 176(जी+3) ई.डब्ल्यू.एस. मकान बनाने का काम सौंपा गया था और एक मकान का कारपेट एरिया 25.25 वर्ग मीटर है। उन्होंने कहा कि एक मकान के निर्माण पर 4.10 लाख रुपए लागत आई है और इस प्रोजैक्ट की कुल लागत तकरीबन 7 करोड़ रुपए है।

    उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों, ख़ासकर समाज के पिछड़े वर्गों की बुनियादी ज़रूरतों की पूर्ति के लिए वचनबद्ध है। आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री ने बताया कि इस प्रोजैक्ट के अंतर्गत जि़ला प्रशासन द्वारा नीति के दिशा-निर्देशों के अनुसार 124 लाभपात्रियों की पहचान की गई है। पीडीए जल्द ही 124 पहचान किए गए लाभपात्रियों को मकान अलॉट करेगी। बाकी बचते 52 मकानों को खुली नीलामी में सेल करने सम्बन्धी एजंडे को भारत सरकार से मंज़ूरी लेने के लिए राज्य स्तरीय मंज़ूरी और निगरानी कमेटी (एस.एल.एस.एम.सी.) द्वारा केंद्रीय निगरानी और मंज़ूरी कमेटी (सी.एम.एस.सी.) को सिफारिश की गई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.