Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»कैबिनेट मंत्रियों, सांसदों और विधायकों द्वारा रईआ-डेरा बाबा नानक सडक़ को चार-मार्गीय बनाने के लिए मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री का धन्यवाद
    चण्डीगढ़

    कैबिनेट मंत्रियों, सांसदों और विधायकों द्वारा रईआ-डेरा बाबा नानक सडक़ को चार-मार्गीय बनाने के लिए मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री का धन्यवाद

    By Himachal VartaSeptember 17, 2020
    Facebook WhatsApp

    गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए आने वाली संगत के लिए बड़ा तोफ़ा बताया

    चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा पुरज़ोर माँग पर राष्ट्रीय हाईवे अथॉरिटी द्वारा रईआ-बटाला-डेरा बाबा नानक सडक़ को चार मार्गीय बनाने की मंज़ूरी देने पर पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों, सांसदों और विधायकों ने केंद्रीय सडक़ यातायात मंत्री का धन्यवाद किया है।

    आज यहाँ जारी साझे बयान में ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा, सहकारिता और जेल मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा, सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल कल्याण मंत्री अरुणा चौधरी, खडूर साहिब से लोकसभा मैंबर जसबीर सिंह डिम्पा और सुखविन्दर सिंह डैनी, संतोख सिंह भलाईपुर और बलविन्दर सिंह लाडी (तीनों विधायक) ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह और केंद्रीय सडक़ यातायात एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का धन्यवाद करते हुए कहा कि गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन करने आने वाली संगत के लिए यह बड़ा तोफ़ा है।

    समूह नेताओं ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व और श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व के मौके पर रईआ से डेरा बाबा नानक तक बरास्ता बाबा बकाला, चौक मेहता और बटाला को जोड़ती 70 किलोमीटर के करीब सडक़ को चार मार्गीय बनाने का फ़ैसला सिख संगत के साथ समूचे सरहदी इलाकों के लिए बड़ी ख़ुशी की बात है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा पिछले साल से ही इस रोड़ को चार मार्गीय बनाने की ज़ोरदार ढंग से माँग उठाई गई थी। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर जहाँ पहली पातशाही से सम्बन्धित ऐतिहासिक शहर बटाला और डेरा बाबा नानक पड़ते हैं, वहीं नौवीं पातशाही से सम्बन्धित बाबा बकाला भी इसी मार्ग पर पड़ता है। इसके अलावा इसके साथ औद्योगिक शहर बटाला को भी बड़ा फ़ायदा पहुँचेगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.