Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कालीस्थान तालाब में बिखरी पड़ी गंदगी , तालाब की सुंदरता को लगा ग्रहण
    सिरमौर

    कालीस्थान तालाब में बिखरी पड़ी गंदगी , तालाब की सुंदरता को लगा ग्रहण

    By Himachal VartaSeptember 18, 2020
    Facebook WhatsApp
    कालीस्थान तालाब में बिखरी पड़ी गंदगी , तालाब की सुंदरता को लगा ग्रहण

    नाहन (हिमाचलवार्ता) । तालाबों के शहर नाहन में प्रमुख तालाबों में से एक ऐतिहासिक कालीस्थान तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए शहरवासियों ने आवाज उठाई है। हालांकि पूर्व में भी ऐतिहासिक नाहन शहर के तालाबों के संरक्षण के लिए मुहिम तेज होती आई है, जिसके बाद यहां के तालाबों के लिए नगर परिषद ने कदम उठाते हुए सफाई अभियान भी चलाए हैं।

    वहीं अब ऐतिहासिक तालाब कालीस्थान के चारों ओर अनारकली रैलिंग से इसका सौंदर्य बढ़ाने के लिए नगर के लोगों ने मांग उठाई है। शहर के निखिल बंसल, महबूब, प्रकाश शर्मा, प्रेमपाल महिंदु्र इत्यादि दर्जनों लोगों का कहना है कि ऐतिहासिक कालीस्थान तालाब को अकसर पूजा सामग्री डालने के लिए इस्तेमाल कर दिया जाता है।

    वहीं वर्तमान में तालाब के चारों ओर केवल तारों से कवर किया गया है। यहां नगर परिषद द्वारा निरीक्षण के बाद दो गेट लगाए जाने भी प्रस्तावित हैं, ताकि किसी भी तरह की सामग्री तालाब के जल में न डाली जा सके। यही नहीं तालाब के सौंदर्यीकरण की छठा को बिखरने के लिए तालाब में जहां रंगीन मछलियों को डालने का प्रस्ताव है।

    वहीं फैंसी लाइट्स से भी तालाब के चारों ओर रोशन करने की योजना है, मगर ऐतिहासिक तालाब के सभी योजनाएं अभी तक सिरे नहीं चढ़ पाई हैं, जिसके चलते ऐतिहासिक तालाब की दुर्दशा भी साफ दिखाई देती है। लोगों का कहना है कि हालांकि तालाब को इस मर्तबा मुख्यमंत्री आजीविका मिशन से जरूर साफ-सफाई होती दिखी है, मगर तालाब के चारों ओर अनारकली रैलिंग से सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देना चाहिए।

    वहीं यहां पर लाइट्स और दो गेटों का प्रस्तावित निर्माण को नगर परिषद प्राथमिकता के आधार पूरा करे, ताकि ऐतिहासिक तालाब की मौलिकता बरकरार रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.