Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»मुख्यमंत्री द्वारा सरदूलगढ़ के बी.डी.पी.ओ. के तबादले और राज्य सरकार के धरना संबंधी बी.डी.पी.ओ. द्वारा जारी किये पत्र को वापस लेने के आदेश
    चण्डीगढ़

    मुख्यमंत्री द्वारा सरदूलगढ़ के बी.डी.पी.ओ. के तबादले और राज्य सरकार के धरना संबंधी बी.डी.पी.ओ. द्वारा जारी किये पत्र को वापस लेने के आदेश

    By Himachal VartaSeptember 20, 2020
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। सरदूलगढ़ के बी.डी.पी.ओ. द्वारा अपने स्तर पर जारी किये गए पत्र का गंभीर नोटिस लेते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शनिवार को बी.डी.पी.ओ. के मुख्यालय में तबादले और जारी पत्र तुरंत वापस लेने के आदेश दिए जिसमें यह गलत दावा किया गया कि पंजाब सरकार द्वारा किसान धरनों का प्रबंध किया गया है।

    सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा ऐसा कोई प्रदर्शन नहीं किया गया जैसे कि ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी (बी.डी.पी.ओ.) द्वारा दावा किया गया है। वास्तव में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कोविड महामारी के चलते किसी भी रोष प्रदर्शन करने की बजाय सभी राजसी पार्टियों को ऐसे सार्वजनिक जलसे करने से परहेज करने का अनुरोध कर रही है।

    अति उत्साहित बी.डी.पी.ओ. ने अपने स्तर पर ही 21 सितम्बर को धरने का ऐलान कर दिया और अपने ब्लॉक अधीन समूह पंचायत सचिवों को पत्र जारी करके सभी सरपंचों को इन धरनों में शामिल होने के लिए कहा। प्रवक्ता ने राज्य सरकार की ऐसी किसी भी योजना को रद्द करते हए कहा कि उसने गलत दावा किया कि मंत्री और विधायक धरने में शामिल होंगे।

    प्रवक्ता ने कहा कि पंजाब सरकार ने कभी भी कृषि ऑर्डीनैंसों के खिलाफ ऐसे धरनों की योजना नहीं बनायी और न ही बी.डी.पी.ओ. को पत्र जारी करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इस पूरे मामले की जांच और इस गलत संचार के लिए जिम्मेदारी तय करने के लिए कहा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.