मोहाली (हिमाचलवार्ता)। मोहाली जिले के चंडीगढ़-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित डेराबस्सी में बृहस्पतिवार सुबह एक निर्माणाधीन इमारत अचानक भरभरा कर गिर गई। इमारत गिरने से हुए जोरदार धमाके के कारण आसपास दहशत फैल गई। इमारत के नीचे कई लोगों के दबे होने की सूचना है। मौके से 3 शवों को निकाल लिया गया है। पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इमारत में 6 मजदूर काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि यहां पुरानी सब्जी मंडी के पास पुरानी इमारत का नव-निर्माण किया जा रहा था। इसी दौरान लोगों ने अचानक तेज धमाका सुना। देखते ही देखते इमारत जमीदोज हो गई। आसपास के इलाकों में अफरा तफरी फैल गई। मौके पर तल्काल पुलिस व प्रशासन पहुंचा। राहत एवं बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। राहत कार्य जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मौके पर 6 मजदूर काम कर रहे थे, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि मजदूरों की संख्या अधिक हो सकती है। मलबे के नीचे आसपास के लोग भी दबे होने का अनुमान है।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Tuesday, July 21
