Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»बठिंडा शहर के लोगों की चिरकालील की माँग होगी पूरी, दो नये रेलवे ओवर ब्रिज समेत 5 रेल सडक़ प्रोजेक्टों की शुरुआत
    चण्डीगढ़

    बठिंडा शहर के लोगों की चिरकालील की माँग होगी पूरी, दो नये रेलवे ओवर ब्रिज समेत 5 रेल सडक़ प्रोजेक्टों की शुरुआत

    By Himachal VartaOctober 2, 2020
    Facebook WhatsApp

    95 करोड़ रुपए की आयेगी लागत – मनप्रीत सिंह बादल
    वित्त मंत्री और लोक निर्माण मंत्री ने रखे नींव पत्थर

    चंडीगढ़/बठिंडा (हिमाचलवार्ता)। बठिंडा शहर के लोगों के चिरकालीन माँग पूरी करते हुये आज शहर में दो नये रेलवे ओवर ब्रिजों समेत कुल 5 प्रोजेक्टों के नींव पत्थर वित्त मंत्री स. मनप्रीत सिंह बादल और लोक निर्माण मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला ने रखे। यह प्रोजैक्ट शहर निवासियों को रेलवे फाटकों और लगते जाम से बड़ी मुक्ति दिलाऐंगे और आम जन जीवन सुगम हो जायेगा।
    इस मौके पर जानकारी देते हुये वित्त मंत्री स. मनप्रीत सिंह बादल ने बताया कि बठिंडा उत्तर भारत का एक ऐसा नगर है जहाँ से रेल संपर्क ज़्यादा होने के कारण शहर में से कई रेल लाईनें गुजऱती हैं। जिस कारण शहर रेल लाईनों के कारण कई भागों में बंट जाता है और इससे शहर के एक भाग से दूसरे भाग में जाने में अक्सर रेल फाटकों के बंद होने पर लोगों को जाम में फंसना पड़ता था।
    वित्त मंत्री ने बताया कि इस समस्या के स्थायी हल के लिए राज्य सरकार की पहलकदमी और शहर में से गुजऱती बठिंडा पटियाला, बठिंडा दिल्ली और बठिंडा सिरसा रेल लाईन रूकावट को दूर करने के लिए दो रेलवे ओवर ब्रिज, एक पैदल चलने वाला ओवर ब्रिज और दो छोटे अंडर ब्रिज बनाने का प्रोजैक्ट तैयार किया गया है। इन प्रोजेक्टों पर 95 करोड़ रुपए की लागत आयेगी और इसका शहर की संघूआना बस्ती, संजय नगर, नरूआना, अमरपुरा बस्ती, भगत सिंह नगर आदि की 50 हज़ार की आबादी को सीधा लाभ पहुँचेगा।
    स. बादल ने बताया कि इनमें से एक रेलवे ओवर ब्रिज 790 मीटर लंबा होगा जबकि दूसरा ओवर ब्रिज 665 मीटर लंबा होगा जिसकी एक 485 मीटर साईड कबीर दास नगर की तरफ भी जायेगी। यह पुल 9.5 मीटर चौड़े होंगे जबकि इनके साथ 5.5 मीटर की सर्विस गली भी बनाई जायेगी। इसी तरह संगूआना बस्ती और सिरकी बाज़ार को जोडऩे के लिए दो छोटे अंडर ब्रिज भी बनाऐ जाएंगे। इसी तरह सी 141 नज़दीक संगूआना बस्ती जाने के लिए एक पैदल चलने वाला रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण भी इस प्रोजैक्ट का हिस्सा है।
    वित्त मंत्री ने कहा कि यह रेलवे प्रोजैक्ट की माँग शहर निवासी लम्बे समय से कर रहे थे और राज्य सरकार ने लगातार रेलवे तक पहुँच करके इन प्रोजेक्टों को मंज़ूर करवाया है। यह प्रोजैक्ट राज्य सरकार और रेलवे साझे तौर पर तैयार करेंगी।
    इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला ने इन प्रोजेक्टों के लाभ बताते हुये कहा कि बेहतर सडक़ीय संपर्क आज के मानव की एक महत्वपूर्ण ज़रूरत है। यह प्रोजैक्ट तैयार होने से लोगों के हजारों कीमती कामकाजी घंटों की बचत होगी जो वह फाटकों और जाम में फंस कर बर्बाद कर बैठते थे। इसी तरह इससे वाहन ईंधन की बचत होने के साथ साथ यह शहर के प्रदूषण को भी कम करने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली राज्य सरकार राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने को प्राथमिकता दे रही है क्योंकि राज्य का बुनियादी ढांचा ही सर्वपक्षीय विकास की नींव बनता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.