Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पंजाब अचीवमेंट सर्वे के पहले पड़ाव का कार्य सम्पन्न, विद्यार्थियों ने भारी उत्साह दिखाया
    चण्डीगढ़

    स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पंजाब अचीवमेंट सर्वे के पहले पड़ाव का कार्य सम्पन्न, विद्यार्थियों ने भारी उत्साह दिखाया

    By Himachal VartaOctober 4, 2020
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने पंजाब अचीवमेंट सर्वे (पी.ए.एस.) के पहले पड़ाव का कार्य सफलतापूर्वक मुकम्मल कर लिया है। यह ऑनलाईन सर्वे सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के विद्यार्थियों के सीखने के नतीजों का मुल्यांकन करवाने के लिए आयोजित करवाया गया है। यह सर्वे तीन पड़ावों में आयोजित करवाया जाना है।
    स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता के अनुसार शिक्षा मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला के दिशा-निर्देशों अनुसार यह सर्वे 21 सितम्बर से शुरू किया गया था जिसका पहला पड़ाव आज 3 अक्तूबर को पूरी सफलता के साथ ख़त्म हो गया है। इसमें विद्यार्थियों ने भारी उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान अध्यापकों ने घर घर जाकर विद्यार्थियों को इस सर्वे में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। प्रवक्ता के अनुसार पहला पड़ाव मुकम्मल होने के बाद अब अध्यापकों की तरफ से इस सर्वे का विश्लेषण किया जायेगा। इसके बाद सर्वे के सम्बन्ध में सामने आए कमज़ोर पक्षों को दूर किया जायेगा।
    प्रवक्ता के अनुसार इस सर्वे से विद्यार्थियों में प्रतियोगी परीक्षाओं बारे समझ बढ़ेगी और इससे शिक्षा में गुणात्मक बदलाव आयेगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान ज़्यादातर सवाल ऑब्जैक्टिव टाईप पूछे गए हैं जिनसे विद्यार्थियों में एक दम सोचने की काबलीयत पैदा होगी। इससे विद्यार्थियों की कुशलता में वृद्धि होने के कारण यह सर्वे भविष्य में उनके लिए बहुत ज़्यादा लाभप्रद सिद्ध होगा।
    यह सर्वे पहली से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों पर करवाया गया है। पहला पेपर 21 सितम्बर को हुआ था और ये पेपर तकरीबन दो हफ़्ते चले। पहली कक्षा के विद्यार्थियों के लिए प्रत्येक विषय के 10 प्रश्न पूछे गए जबकि दूसरी से पाँचवीं कक्षा के लिए प्रत्येक विषय के 15 सवाल पूछे गए थे। इनमें से प्रत्येक सवाल 2 अंकों का था। प्रवक्ता के अनुसार छठी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए प्रत्येक पेपर में 20 सवाल थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.