Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 17
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»मुख्यमंत्री द्वारा किसानों को पंजाब और पंजाबियों के बड़े हित में माल गाड़ीयाँ जाने देने के लिए रेल रोको आंदोलन में ढील देने की अपील
    चण्डीगढ़

    मुख्यमंत्री द्वारा किसानों को पंजाब और पंजाबियों के बड़े हित में माल गाड़ीयाँ जाने देने के लिए रेल रोको आंदोलन में ढील देने की अपील

    By Himachal VartaOctober 6, 2020
    Facebook WhatsApp

    कोयले और खाद की कमी का हवाला दिया, धान और गेहूँ के भंडार के लिए जगह बनाने के लिए अनाज की ढुलाई की ज़रूरत भी बताई

    चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने केंद्र सरकार के काले खेती कानूनों के खिलाफ़ रोष प्रकट कर रहे किसानों को अपना और सरकार के पूर्ण सहयोग को दोहराते हुए आज किसानों सहित राज्य और यहाँ के लोगों के हित में माल गाड़ीयों को निकलने देने के लिए रेल रोको आंदोलन में ढील देने की अपील की है।
    संघर्षशील किसानों से अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने उनको रेल यातायात को रोकने में ढील देने की अपील की है जिससे राज्य ज़रूरी आवश्यकताओं की पूर्ति करने के समर्थ हो सके और किसान भाईचारे सहित नागरिकों के लिए यह यकीनी बन सके कि आने वाले दिनों में किसी तरह की गंभीर मुश्किल का सामना न करना पड़े।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि माल गाड़ीयों को लम्बे समय तक रोकने के कारण पंजाब के कोयले के प्लांटों की स्थिति नाजुक है और उनके पास सिफऱ् 5-6 दिनों का कोयला बचा है। उन्होंने कहा कि यदि सप्लाई न हुई तो सरकार को मजबूरन यह प्लांट बंद करने पड़ेंगे जिससे राज्य की बिजली सप्लाई पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ेगा और नागरिकों को भी बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
    कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आगे कहा कि पिछले एक हफ्ते से खाद का एक भी रैक पंजाब में दाखि़ल नहीं हुआ है जिससे गेहूँ की फ़सल बीजने के लिए किसानों द्वारा प्रयोग किए जाते खाद की बड़ी कमी पैदा हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस कारणराज्य में खाद के रैक लाने की इजाज़त देने की तत्काल ज़रूरत है जिससे रबी सीजन के लिए उपयुक्त स्टॉक यकीनी बनाया जा सके।
    मुख्यमंत्री ने धान और गेहूँ के भंडारण के लिए जगह बनाने की ज़रूरत का भी हवाला दिया जिसकी कटाई पंजाब के किसानों द्वारा आने वाले दिनों में की जायेगी। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि अनाज का मौजूदा स्टॉक एफ.सी.आई. द्वारा उठाकर मुल्क के बाकी हिस्सों में भेजा जाना है।
    कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने किसानों को इन गंभीर चिंताओं की तरफ ध्यान देने और पंजाब के द्वारा माल गाड़ीयाँ चलने देने की अपील की है जिससे कोयला, खाद और अनाज की ढुलाई की इजाज़त दी जा सके। उन्होंने कहा कि किसानों और अन्य पंजाबियों को किसी तरह की असुविधा पेश न आने देने के लिए ऐसे यातायात का चालू होना ज़रूरी है। मुख्यमंत्री ने किसान संगठनों को राज्य के बड़े हित में उनकी निजी विनती पर गौर करने का न्योता दिया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.