Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हरियाणा»‘‘विशेष कार्यक्रम सुपर-100’’ के 23 विद्यार्थी सफल हुए आईआईटी के लिए
    हरियाणा

    ‘‘विशेष कार्यक्रम सुपर-100’’ के 23 विद्यार्थी सफल हुए आईआईटी के लिए

    By Himachal VartaOctober 6, 2020
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा सरकार द्वारा वर्ष-2018 में राज्य के सरकारी विद्यालयों के प्रतिभावान छात्रों को देश के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश दिलाने के लिए शुरू किये गए ‘‘विशेष कार्यक्रम सुपर-100’’ के सकारात्मक परिणाम आने शुरू हो गए हैं, जिसके तहत हरियाणा से इस वर्ष इस कार्यक्रम के चलते आईआईटी हेतू 23 विद्यार्थी सफल हुए हैं।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि विभाग के इतिहास में यह पहली उपलब्धि है जिसके लिए पूरा स्कूल शिक्षा विभाग बधाई का पात्र है। उन्होंने बताया कि ‘‘विशेष कार्यक्रम सुपर-100’’ को वर्ष 2018 में शुरू किया गया है जिसके तहत रेवाड़ी व पंचकूला में केन्द्रों को स्थापित किया गया। इन केन्द्रों में सरकारी विद्यालयों के प्रतिभावान वंचित छात्रों को आईआईटी जैसे प्रमुख संस्थानों में प्रवेश के लिए कोचिंग दी गई। सत्र 2018-20  के लिए रेवाड़ी व पंचकूला केन्द्रों में 48-48 विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारी करवाई गई, जिसमें से 86 विद्यार्थियों ने एडवांस तथा एनआईटी व आईआईटी के लिए सफलता हासिल की है।

    ‘‘विशेष कार्यक्रम सुपर-100’’ के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में सरकारी विद्यालयों से 80 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर 10वीं पास करने वाले विद्यार्थियों को एक टैस्ट लेकर तथा एक विशेष स्क्रीनिंग प्रक्रिया से जेईई तथा एनईईटी की तैयारी करवाने हेतु रेवाड़ी तथा पंचकूला में विशेष कोचिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। इसमें विद्यार्थियों के ठहरने, होस्टल, खाने-पीने, स्टेशनरी, ट्रांसपोर्ट, मोक टैस्ट आदि का खर्च सरकार द्वारा वहन किया गया।

    उन्होंने बताया कि सत्र 2018-20 में नॉन मेडिकल स्ट्रीम में रेवाड़ी तथा पंचकूला दोनों केन्द्रों में 48-48 विद्यार्थियों के द्वारा यह प्रशिक्षण पूर्ण किया गया। जेईई-मेन परीक्षा के दौरान 63 विद्यार्थियों द्वारा एडवांस के लिए क्वालीफाई किया गया, जबकि आईआईटी, दिल्ली के लिए 23 विद्यार्थियों ने अपनी सीट को पक्का कर लिया है। इस कार्यक्रम में अनूसचित जाति श्रेणी के 8 बच्चों ने आईआईटी में अपना स्थान पक्का किया है तथा सिरसा से प्रवीन की एससी श्रेणी में ऑल इंडिया रैंक 434 है। यदि ओबीसी तथा बीसी की बात की जाए तो 9 विद्यार्थियों द्वारा इस मुकाम को हासिल किया गया है जिसमें फतेहाबाद से काजल की ऑल इंडिया रैंक 293 है। इसी प्रकार, सामान्य श्रेणी से भी पाँच विद्यार्थियों ने इस लक्ष्य को हासिल किया है।

    आईआईटी जेईई- एडवांस परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों में सिरसा से प्रवीन, हिसार से साहिल, सोनीपत से दिशांत, अंबाला से सुशील कुमार, चरखी-दादरी से अनुराग, गुरुग्राम से प्रवीन कुमार, पंचकूला से सचिन व निखिल, सिरसा से युवराज, भिवानी से सुशील कुमार, फतेहाबाद से भावना, कैथल से रवि भारती, फतेहाबाद से जस्सी, अंबाला से रितु, फतेहाबाद से काजल, रोहतक से सिमरन, हिसार से जितेन, जींद से राहुल, हिसार से विनोद व सचिन, कैथल से हर्ष कौशिक, भिवानी से स्वाति और पंचकूला से रितु शामिल हैं ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.