Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब ने पटियाला डिवीजऩ के फील्ड अधिकारियों के साथ विशेष संशोधन सूची और स्वीप गतिविधियों की प्रगति का लिया जायज़ा
    चण्डीगढ़

    मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब ने पटियाला डिवीजऩ के फील्ड अधिकारियों के साथ विशेष संशोधन सूची और स्वीप गतिविधियों की प्रगति का लिया जायज़ा

    By Himachal VartaOctober 14, 2020
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। एक टीम के तौर पर बड़े स्तर पर भौगोलिक क्षेत्र में काम करते सभी के साथ तालमेल बनाये रखना और निश्चित लक्ष्य के साथ जोडऩा अति ज़रूरी है। मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब ने आज क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ एक समीक्षा मीटिंग की जिसमें चुनाव तहसीलदार और पटियाला डिवीजऩ (फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, लुधियाना, बरनाला और पटियाला) के स्वीप नोडल अधिकारी शामिल थे। इस मीटिंग की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी ने की। यह मीटिंग पिछली तिमाही (जुलाई से सितम्बर) में सिस्टेमैटिक वोटरज एजुकेशन एंड इलैकट्रोरल पार्टीसीपेशन (स्वीप) सम्बन्धी गतिविधियों की कारगुज़ारी की समीक्षा करने और अगली तिमाही की योजना संबंधी विचार-विमर्श करने हेतु रखी गई थी।

    इसके अलावा वोटर सूचियों में चल रहे विशेष संशोधन की प्रगति की 01 -01 -2021 के सम्बन्ध में समीक्षा की गई। इसका उद्देश्य तकनीक के प्रभावशाली प्रयोग से समूची प्रक्रिया को सुचारू बनाना और कोविड -19 महामारी के मद्देनजऱ बूथ स्तर के अधिकारियों (बी.ऐल.ओज़) की तरफ से शारीरिक तस्दीक से जुड़े उभर रहे मुद्दों को हल करना है।

    जि़क्रयोग्य है कि मुख्यालय और जि़ला स्तर पर सीईओ, पंजाब के टोल फ्री नंबर 1950 के कॉल सैंटर कर्मचारियों को पहले ही बूथ स्तर अधिकारियों (बी.ऐल.ओज़) को तस्दीक के काम में सहायता के लिए तैनात कर दिया गया है।

    फील्ड स्तर पर अधिकारियों को पेश आ रही मुश्किलों की तरफ ध्यान देते हुए अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब ने भरोसा दिया कि मुख्यालय ज़रूरत पडऩे पर हमेशा साथ देगा परन्तु फील्ड अधिकारियों को 2021 तक विशेष संशोधन के निर्विघ्न अमल को यकीनी बनाने के लिए तेज और सक्रिय कार्यवाही करने के साथ साथ विशेष वर्गों जैसे ट्रांसजैंडर, प्रवासी श्रमिक, दिव्यांग व्यक्ति (पी.डब्लयू.डी.), नये वोटर (18-19 साल) और एन.आर.आई. पर ध्यान केन्द्रित करते हुए नामांकन बढ़ाने के लिए ढंग ढूँढने चाहिएं।

    अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी ने विशेष संशोधन सूची के शड्यूल को फिर दोहराया और फील्ड अधिकारियों को इसकी पालना को यकीनी बनाने और प्री -रिवीजन गतिविधियों की समय -सीमा के सख़्ती से पालन करने सम्बन्धी निर्देश दिए। यह याद रखनेयोग है कि ड्राफ्ट सूची के प्रकाशन के साथ 16.11.2020 से संशोधन गतिविधियां शुरू होंगी। दावे और ऐतराज़ दायर करने की मियाद 16.11.2020 से 15.12.2020 के बीच रखी गई है। दावों और ऐतराज़ों का निपटारा 05.01.2021 तक किया जायेगा और अंतिम चुनाव सूची 15.01.2021 को प्रकाशित की जायेगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.