Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त ने शिलांजी पंचायत के वार्ड सदस्य को अयोग्य करार देते हुए निष्कासित कर रिक्त घोषित किया पद
    • पांवटा साहिब में चोरी के दो आरोपियों को सजा
    • मेघा जागरूकता शिविर आगामी आदेशों तक स्थगित-श्रम कल्याण अधिकारी
    • कर्मचारी से मारपीट पर भाजपा ने मंत्री अनिरुद्ध सिंह को बर्खास्त करने की करी मांग
    • उपायुक्त ने बरसात में अप्रिय घटनाओं से बचाव के लिए जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश
    • अढाई साल में सरकार ने लिया 33 हजार करोड़ का कर्ज , अब फिर से 1200 करोड़ का ऋण लेने जा रही सरकार : सुरेश कश्यप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 4
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»पंजाब सरकार स्मार्ट राशन कार्ड स्कीम से बाहर रह गए या रद्द किये गए सभी लाभपात्रियों की फिर से तस्दीक करवाएगी
    चण्डीगढ़

    पंजाब सरकार स्मार्ट राशन कार्ड स्कीम से बाहर रह गए या रद्द किये गए सभी लाभपात्रियों की फिर से तस्दीक करवाएगी

    By Himachal VartaOctober 15, 2020
    Facebook WhatsApp

    फैसले का उद्देश्य कोई भी योग्य लाभपात्री वंचित न रहे और सभी को अनाज सुरक्षा मुहैया करवाई जाये

    चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। गरीबों के हित में अहम प्रयास करते हुये पंजाब सरकार ने स्मार्ट राशन कार्ड स्कीम के अधीन रद्द किये गए या बाहर रह गए सभी लाभपात्रियों के फिर से तस्दीक करने की प्रक्रिया व्यापक स्तर पर आरंभ करने का फ़ैसला किया है जिससे सभी योग्य व्यक्तियों को स्कीम का लाभ मुहैया करवाना यकीनी बनाया जा सके।

    मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में मंत्रीमंडल की तरफ से लिए गए फ़ैसले के अनुसार 9,48,801 लाभपात्रियों (2,37,200 परिवार) की फिर से तस्दीक की प्रक्रिया के दौरान यदि यह पाया जाता है कि इनको अनुचित ढंग से रद्द किया गया या गलती से बाहर रह गए थे, तो फिर सूची में शामिल किया जायेगा।

    मंत्रीमंडल की मीटिंग के बाद एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस प्रयास से राज्य द्वारा चलाई जा रही (स्टेट स्पांसर) स्मार्ट राशन कार्ड स्कीम के अंतर्गत सभी जरूरतमंद व्यक्तियों (यदि योग्य पाये जाते हैं) को अनाज सुरक्षा मुहैया करवानी यकीनी बनाया जा सकेगा।

    मंत्रीमंडल ने फ़ैसला किया कि फिर-तस्दीक की प्रक्रिया मुकम्मल होने के बाद सभी लाभपात्रियों (प्रक्रिया में योग्य पाये जाने वाले) को आर.सी.एम.एस. पोर्टल पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एक्ट -2013 (एन.एफ.एस.ए.-2013) के अंतर्गत शामिल करने की इजाज़त लेने के लिए केंद्रीय उपभोक्ता मामलों, खाद्य और सार्वजनिक वितरण प्रणाली मंत्रालय तक पहुँच की जायेगी। हालाँकि, राज्य की तरफ से भारत सरकार द्वारा लाभपात्रियों की निर्धारित की 1.4145 करोड़ लाभपात्रियों की सीमा के मुताबिक ही सब्सिडी (वितरण की मात्रा) के लिए दावे किये जाएंगे और इस सीमा से अधिक लाभपात्रियोंं को राज्य सरकार अपने साधनों से किसी तरह के वितरण को सहन करेगी।

    यह भी फ़ैसला किया गया कि नये योग्य लाभपात्रियोंं को राशन कार्ड स्कीम के अधीन शामिल किया जाता है तो अनाज का वितरण एन.एफ.एस.ए. के अनुसार दो बार छिमाही तौर पर की जायेगी जिससे अनाज के वितरण और निगरानी भी विभाग के आनलाइन पोर्टल और मशीनों के द्वारा बायोमैट्रिक विधि के द्वारा की जा सके।

    जि़क्रयोग्य है कि खाद्य, सिवल सप्लाईज़ और उपभोक्ता मामलों संबंधी विभाग एन.एफ.एस.ए. -2013 को राज्य में लागू कर रहा है। भारत सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एक्ट के अधीन लाभपात्रियों की अधिक से अधिक संख्या 1.4145 निर्धारित की है। राज्य सरकार ने फ़ैसला किया है कि रद्द किये लाभापत्री (योग्य पाये जाने पर) स्मार्ट राशन कार्ड स्कीम (स्टेट स्पांसर) के अंतर्गत शामिल किये जाएंगे जिससे हर जरूरतमंद व्यक्ति के लिए खाद्य सुरक्षा यकीनी बनाई जा सके।

    विभाग की तरफ से इन 9,48,801 लाभपात्रियों की शिनाख़्त जि़ला प्रशासन के सहयोग से जि़ला खाद्य सप्लाई कंट्रोलरज़ के द्वारा की जायेगी। विभाग की तरफ से इन लाभपात्रियों की सूचियों सम्बन्धी जि़ला खाद्य कंट्रोलरज़ के साथ सांझा करते हुए यह प्रक्रिया 31 दिसंबर, 2020 तक मुकम्मल करनी यकीनी बनाई जायेगी जिससे इन लाभपात्रियों को एन.एफ.एस.ए. के अधीन निर्धारित किये गए मापदण्डों के अनुसार शामिल करते हुए स्मार्ट राशन कार्ड स्कीम (राज्य की तरफ से चलाई जा रही) के अंतर्गत अनाज का वितरण किया जा सके। इसके साथ यह भी यकीनी बनाया जायेगा कि कोई भी योग्य लाभपात्री राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एक्ट के दायरे से बाहर न रहे। राज्य की तरफ से चलाई जा रही स्मार्ट राशन कार्ड स्कीम के अंतर्गत अनाज के वितरण के लिए योग्यता के मापदंड एन.एफ.एस.ए. -2013 के अंतर्गत मौजूदा मापदंड वाले ही रहेंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • उपायुक्त ने शिलांजी पंचायत के वार्ड सदस्य को अयोग्य करार देते हुए निष्कासित कर रिक्त घोषित किया पद
    • पांवटा साहिब में चोरी के दो आरोपियों को सजा
    • मेघा जागरूकता शिविर आगामी आदेशों तक स्थगित-श्रम कल्याण अधिकारी
    • कर्मचारी से मारपीट पर भाजपा ने मंत्री अनिरुद्ध सिंह को बर्खास्त करने की करी मांग
    • उपायुक्त ने बरसात में अप्रिय घटनाओं से बचाव के लिए जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.