Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऊना»पहले नवरात्र को भारी संख्या में मन्दिर पहुंचे श्रधालु!
    ऊना

    पहले नवरात्र को भारी संख्या में मन्दिर पहुंचे श्रधालु!

    By Himachal VartaOctober 17, 2020
    Facebook WhatsApp

    कोरोना पर आस्था पड़ी भारी, नवरात्र के पहले ही दिन भारी संख्या में चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचे श्रद्धालु

    ऊना (हिमाचल वार्ता) :- आज यानी 17 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो गए हैं जो कि 25 अक्टूबर तक चलेंगे। प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में पहले नवरात्र के दिन ही भारी संख्या में श्रद्धालु यहां मां का आशीर्वाद लेने पहुंच गए हैं। श्रद्धालुओं की आस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सवेरे पौने ग्यारह बजे तक 4400 श्रद्धालुओं ने मां की पावन पिंडी का दीदार किया है।

    बाहरी राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ से भारी संख्या में श्रद्धालु यहां मां के दर पर माथा टेकने पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की आस्था कोरोना पर भारी पड़ती नजर आ रही है। यहां बाहरी ही नहीं बल्कि प्रदेश के लोग भी मां के चरणों में शीश नवाने पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु लंबी-लंबी कतारों में लगकर अपनी बारी के आने का इंतजार कर रहे हैं।

    मंदिर न्यास द्वारा उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एमआरसी कार पार्किंग के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर 860, शंभू बाईपास बैरियर पर 1570 और श्री चिंतपूर्णी सदन के काउंटर पर 1970 श्रद्धालुओं ने दर्शन पर्ची ली। वही मां के मंदिर में प्रसाद, नारियल और झंडे चढ़ाने पर रोक लगी हुई है। वहीं नवरात्र मेले के दौरान करीब 300 पुलिस और होमगार्ड के जवान मेला क्षेत्र में तैनात किए हुए हैं।

    वहीं मंदिर के पुजारी भी श्रद्धालुओं से कोविड नियमों का पालन करते हुए ही माता की पवित्र पिंडी के दर्शन करने का आह्वान कर रहे है। पहले नवरात्र पर माता चिंतपूर्णी के दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालुओं की माने तो माता चिंतपूर्णी सभी भक्तों की चिंताएं दूर करती है और सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.