Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»निजी अस्पतालों ने 89 कोरोना संक्रमितों की मौत की सरकार को नहीं दी जानकारी , डेथ ऑडिट रिपोर्ट में हुआ खुलासा
    स्वास्थ्य

    निजी अस्पतालों ने 89 कोरोना संक्रमितों की मौत की सरकार को नहीं दी जानकारी , डेथ ऑडिट रिपोर्ट में हुआ खुलासा

    By Himachal VartaOctober 19, 2020
    Facebook WhatsApp

    देहरादून (हिमाचल वार्ता) :- उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत की सूचना को लेकर डेथ ऑडिट रिपोर्ट में अस्पतालों की हेराफेरी सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग को प्रदेश में 89 संक्रमितों की मौत का कई दिनों के बाद पता चला है। निजी अस्पतालों की ओर से संक्रमित मरीज की मौत की सूचना राज्य कोविड कंट्रोल रूम को नहीं दी गई।

    एक या दो माह पहले जिस मरीज की मौत हुई थी, उसका पता स्वास्थ्य विभाग को अब चल रहा है। इसे विभाग ने गंभीरता से लिया है। कोरोना से होने वाली मौत की सूचना व डेथ ऑडिट रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर न देने वाले अस्पतालों के खिलाफ कोविड महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

    इस संबंध में एनएचएम के अपर मिशन निदेशक व राज्य कोविड कंट्रोल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने सभी अस्पतालों को निर्देश जारी किए हैं। बता दें कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 15 मार्च को मिला था। वहीं, अप्रैल के अंत में पहले कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई थी।

    स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के कोरोना मरीजों की मौत का आंकड़ा 829 बताया जा रहा था, लेकिन शनिवार को यह 924 पहुंच गया। जबकि, बीते 24 घंटे में प्रदेश में छह कोरोना मरीजों की मौत हुई थी। निजी अस्पतालों ने कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का मामला दबाए रखा। जब राज्य कोविड कंट्रोल रूम की ओर से पड़ताल की गई तो ऐसे 89 मामले सामने आए।

    उत्तराखंड सरकार के स्वास्थ्य सचिव अमित सिंह नेगी ने बताया कि कोरोना संक्रमितों और मौत की सूचना समय पर न देने वाले अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बीते दिनों वीडियो कांफ्रेंसिंग में निजी अस्पतालों को सख्त निर्देश दिए गए थे कि कोरोना डाटा सही ढंग से अपडेट करें। कई बार दूसरे राज्य के संक्रमित मरीज भी प्रदेश के बड़े अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।

    यदि इन मरीजों की मौत होती है, तो कहां दर्ज किया जाए, इसे लेकर भी अस्पतालों में दुविधा है। अब सभी अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कोरोना मरीज की मौत होते ही तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दें। प्रत्येक अस्पताल में डाटा अपडेट करने के लिए नोडल अधिकारी तैनात किया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.