Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»बिलासपुर»नयना देवी के दरबार में 20 हजार श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी, 18 लाख का चढ़ा चढ़ावा
    बिलासपुर

    नयना देवी के दरबार में 20 हजार श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी, 18 लाख का चढ़ा चढ़ावा

    By Himachal VartaOctober 22, 2020
    Facebook WhatsApp

    बिलासपुर (हिमाचल वार्ता)– विश्व विख्यात शक्तिपीठ नयना देवी मंदिर में अभी तक 20 हजार श्रद्धालु मां के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। देश के कोने-कोने से यहां भक्त माँ का आशीर्वाद लेने पहुँच रहे है। शारदीय नवरात्रों के चलते श्रद्धालु माता श्री नयनादेवी जी के दर्शन कर रहे है और अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना कर रहे है। वहीं इन नवरात्र में अभी तक मंदिर में 18 लाख 90 हजार 135 रुपये का चढ़ावा चढ़ चुका है। इसी के साथ 82 ग्राम सोना सहित 2 किलो चांदी व 10 कनाडा सहित सात यूएसए के डॉलर चढ़ावे के रूप मे चढ़े हैं।

    माता के मंदिर को नवरात्रों में लाइट और फूलों से सजाया गया है। यहां पर 22 घंटे तक मंदिर के कपाट खुले हैं जबकि रात को 12 से दो बजे तक कपाट बंद रखे जा रहे हैं। वहीँ, भक्त लाइनों में लगकर शारीरिक दूरी का खास ख्याल रखते हुए बारी-बारी मां के दर्शन कर रहे है और सरकार व प्रशासन के नियमों का ईमानदारी से पालन कर रहे है। कोरोना से बचाव उपायों की अनुपालना के मद्देनजर शीश नवाने आए श्रद्धालुओं के माथे पर न तो तिलक लगाया जा रहा है और न ही प्रसाद दिया जा रहा है।

    वहीं, श्रद्धालुओं की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस और होमगार्ड के 450 जवान यहां नियुक्त किए गए हैं। बता दें कि एक ओर जहां पुलिस मेले में शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अपना दायित्व अदा कर रही है, वहीं इस बार कोरोना की जंग के बीच संक्रमण से बचाव के मद्देनजर भी अहम भूमिका निभा रही है। जवान श्रद्धालुओं को सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही मंदिर में प्रवेश करवा रहे हैं। कोरोना के खतरे के दृष्टिगत मंदिर को समय-समय पर सैनिटाइजर करवाया जा रहा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.