Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जिला स्तरीय युवा संसद वाद-विवाद कार्यक्रम में राजगढ ब्लॉक के रिषभ ठाकुर ने झटका पहला स्थान
    सिरमौर

    जिला स्तरीय युवा संसद वाद-विवाद कार्यक्रम में राजगढ ब्लॉक के रिषभ ठाकुर ने झटका पहला स्थान

    By Himachal VartaOctober 24, 2020
    Facebook WhatsApp

    विजेता युवा दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र की ओर से आयोजित होने वाले राष्ट्रीय संसद वाद-विवाद कार्यक्रम में लेगें भाग

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। संयुक्त राष्ट्र के तत्वाधान में नेहरू युवा केंद्र नाहन द्वारा गत दिवस कोरोना महामारी के कारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम  आयोजित किया गया। इस वाद-विवाद कार्यक्रम में सिरमौर के 40 से अधिक युवाओं ने भाग लिया और  जिला सिरमौर से सम्बंधित वर्तमान मुद्दे बेरोजगारी, बिजली, पानी, स्वास्थ एवं शिक्षा जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
    जिला युवा समन्वयक कायफा अंदलीब ने बताया कि जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम में राजगढ़ ब्लॉक के रिषभ सुपुत्र पदम ठाकुर ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि शिलाई के प्रदीप शर्मा सुपुत्र मोहन सिंह  ने द्वितीय और पांवटा साहिब के पंकज  पुण्डिर सुपुत्र गुलाब सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  कायफा अंदलीब ने बताया कि चुने गए विजेता दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र की ओर से आयोजित होने वाले राष्ट्रीय संसद वाद-विवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे।
    जिला युवा समन्वयक कायफा अंदलीब ने बताया कि  इस कार्यक्रम में बतौर  मुख्य अतिथि नेहरू युवा केंद्र संगठन हिमाचल प्रदेश के राज्य निदेशक सेमसन मसीह रहे जबकि अन्य अतिथि के रूप में संयुक्त राष्ट्र से वरिष्ठ पदाधिकारी सेवनिर्वित्त आईएएस अरुण सहदेव, नेशनल प्रोजेक्ट मैनेजर श्रीमती देबजानी समंतराय एवं मैनेजमेंट एसोसिएट ऋषि बंशीवाल रहे इसके अतिरिक्त निर्णायक मंडल में प्रोफेसर अमर सिंह चौहान (सेवानिवृत प्रधानाचार्य, राजकीय महाविद्यालय नाहन ), पंजाब केसरी के ब्यूरो चीफ  अरुण साथी, नेहरू युवा केंद्र संगठन के पूर्व राज्य निदेशक श्री रविंदर पाल सिंह ठाकुर एवं डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट अफसर (आई. डी. पी.) श्री प्रदीप शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन में एनवाईके नाहन को लेखाकार सुरेंदर कुमार एवं वाईआरसी कोऑर्डिनेटर योगेश कुमार का मुख्य रूप से योगदान रहा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.