Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    • विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कुनिहार के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड सोलन के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 1
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»गुरुद्वारा से माथा टेक लौट रहे खाद्य एवं आपूर्ति विभाग कर्मी को मारी गोली, हालत गंभीर
    चण्डीगढ़

    गुरुद्वारा से माथा टेक लौट रहे खाद्य एवं आपूर्ति विभाग कर्मी को मारी गोली, हालत गंभीर

    By Himachal VartaOctober 25, 2020
    Facebook WhatsApp
    गुरुद्वारा से माथा टेक लौट रहे खाद्य एवं आपूर्ति विभाग कर्मी को मारी गोली, हालत गंभीर
     
    चंडीगढ़   (हिमाचल वार्ता) :- चंडीगढ़ में गोलीबारी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार सुबह एक बार फिर चंडीगढ़ में फायरिंग का मामला सामने आया। जहां गुरुद्वारा से माथा टेक सेक्टर-22/डी स्थित अपने घर लौट रहे फूड एंड सप्लाई विभाग के कर्मी को गोली मार दी गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस फौरन स्थानीय निवासी अमरीक सिंह (48) को पीजीआई पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
    वारदात रविवार सुबह करीब छह बजे की है। अमरीक सिंह सेक्टर-22/डी के मकान नंबर स्थित (3941) में परिवार समेत रहते हैं। वह पंजाब के मोहाली स्थित फूड एंड सप्लाई विभाग में कार्यरत है। रविवार तड़के वह पत्नी के साथ गुरुद्वारा में माथा टेकने गए थे। छह बजे के करीब अमरीक सिंह पत्नी के साथ वापस घर लौट रहे थे। बताया गया कि उनकी पत्नी घर में चली गई थी। जबकि अमरीक उक्त सेक्टर के मकान नंबर 3938 के पास पहुंचे थे। इस दौरान मास्क पहने एक युवक ने उन पर फायरिंग कर दी। 
    एक गोली दाहिनी जांघ पर लगी। जिससे अमरीक बुरी तरह लहुलूहान हो गए। जबकि आरोपी वारदात को अंजाम देकर गाड़ी में फरार हो गया। शोर शराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं पुलिस ने वारदात स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू कर दिया है।
    पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने रेकी कर वारदात को अंजाम दिया होगा। वारदात के बाद सेक्टर-17 थाना प्रभारी राम रतन शर्मा, सेक्टर-22 चौकी इंचार्ज नवीन कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष बजे बीच है। उसने निक्कर और हुडी पहना था।
    वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से एक खोल बरामद किया। जिसके आधार पर सेक्टर-17 थाना पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
    बता दें कि उक्त थाने के अंतर्गत बीती देर रात करीब 11.30 बजे नाका पर चेंकिग के दौरान पुलिस स्विफ्ट कार सवार चार युवकों को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में युवकों ने पिस्टल का कोई कागजात नहीं दिखा सके थे। जिसके बाद युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले जाकर इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस अब मामले को इस पहलू से भी जोड़कर देख रही है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    • विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कुनिहार के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.