Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»विजीलैंस ब्यूरो द्वारा समाज से भ्रष्टाचार के ख़ात्मे के लिए ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ मनाया जाएगा
    चण्डीगढ़

    विजीलैंस ब्यूरो द्वारा समाज से भ्रष्टाचार के ख़ात्मे के लिए ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ मनाया जाएगा

    By Himachal VartaOctober 27, 2020
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा राज्य भर में 27 अक्टूबर से 2 नवंबर, 2020 तक ‘ सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ मनाया जाएगा, जिसमें सप्ताह भर चलने वाली मुहिम के दौरान राज्य के विभिन्न विभागों और शैक्षणिक संस्थानों को शामिल किया जाएगा।

    इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के एडीजीपी-कम-मुख्य निदेशक ने कहा कि केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) द्वारा देश से भ्रष्टाचार के ख़ात्मे के लिए लोगों को जागरूक करने हेतु मनाए जाने वाले सालाना सतर्कता जागरूकता सप्ताह के लिए हर साल एक विशेष नारा दिया जाता है। इस बार सीवीसी द्वारा ‘‘सतर्क भारत-खुशहाल भारत’’ को विषय के तौर पर चुना गया है।

    उन्होंने आगे बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत राज्य विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध ज़ीरो सहनशीलता नीति अपनाई है। श्री उप्पल ने कहा कि इस सम्बन्ध में ब्यूरो ने पहले ही सरकारी दफ़्तरों में भ्रष्टाचार के खि़लाफ़ मुहिम चलाई हुई है, जिसके अंतर्गत कई मुलजि़मों को रंगे हाथों गिरफ़्तार किया गया।

    इस सम्बन्धी और विवरण साझे करते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रमुख ने कहा कि इस जागरूकता सप्ताह के दौरान भ्रष्टाचार से निपटने सम्बन्धी ब्यूरो द्वारा किए जा रहे कार्यों संबंधी आम लोगों और विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा और लोक सेवकों के दरमियान भ्रष्टाचार को ख़त्म करने के यत्नों में सहायता के लिए प्रेरित किया जाएगा।

    उन्होंने आगे कहा कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाने सम्बन्धी समूह कर्मचारियों समेत ब्यूरो की रेंजों के सभी एसएसपीज़ को पहले ही निर्देश जारी कर दिए हैं। विजीलैंस अधिकारी शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी दफ़्तरों में जागरूकता कार्यक्रम करवाएंगे। इसके अलावा पंच, सरपंच, ब्लॉक कमेटी और जि़ला परीषद् मैंबर भी इस मुहिम में शामिल होंगे।

    श्री उप्पल ने बताया कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल के दौरान विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 1 मार्च, 2017 से 30 सितम्बर, 2020 तक 425 ट्रैप लगा कर 559 दोषियों को रंगे हाथों काबू किया गया, जिनमें 47 गैज़टिड अधिकारी, 440 नॉन-गैज़टिड अधिकारी और 72 प्राईवेट व्यक्ति शामिल थे। इसके अलावा 75 गैज़टिड अधिकारियों, 156 नॉन-गैज़टिड अधिकारियों और 183 आम व्यक्तियों के विरुद्ध 123 अपराधिक मामले दर्ज किए गए थे। इसके अलावा, नाजायज़ जायदादों सम्बन्धी 16 मामले दर्ज किए गए, जिसके अंतर्गत 7 गैज़टिड अधिकारी और 9 नॉन-गैज़टिड कर्मचारियों को भी गिरफ़्तार किया गया। इस दौरान 230 विजीलैंस जाँच भी दर्ज की गई हैं, जिनमें 102 गैज़टिड अधिकारियों, 147 नॉन-गैज़टिड और 101 प्राईवेट व्यक्ति शामिल हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.