Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»आठ और सरकारी स्कूलों का नाम शहीदों के नाम पर रखा-विजय इंदर सिंगला
    चण्डीगढ़

    आठ और सरकारी स्कूलों का नाम शहीदों के नाम पर रखा-विजय इंदर सिंगला

    By Himachal VartaOctober 27, 2020
    Facebook WhatsApp

    मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के साथ सलाह-मशवरे के बाद स्कूल शिक्षा मंत्री ने दी सहमति

    चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला ने आज यहाँ बताया कि शहीदों को बनता मान-सम्मान देने के लिए जि़ला बठिंडा, गुरदासपुर, होशियारपुर, लुधियाना, मोगा, संगरूर और तरन तारन के आठ और सरकारी स्कूलों के नाम बदल कर राज्य के शहीदों के नाम पर रखे गए हैं।

    श्री सिंगला ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के दिशा-निर्देशों के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने हाल ही में हुई उच्च स्तरीय मीटिंग के दौरान इन स्कूलों का नाम बदलने का फ़ैसला लिया।

    कैबिनेट मंत्री ने बताया कि ज़िला बठिंडा के गाँव भोडीपुरा के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का नाम शहीद सुखविन्दर सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रखने की मंज़ूरी दे दी गई है और जि़ला गुरदासपुर के कोटला खुर्द के सरकारी प्राईमरी स्कूल का नाम शहीद लांस नायक सन्दीप सिंह सरकारी प्राईमरी स्कूल रखा गया है।

    इसी तरह जि़ला होशियारपुर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सरियाना का नाम बदल कर शहीद अरविन्दर कुमार सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रखा गया है। जि़ला लुधियाना के गाँव चचराड़ी के सरकारी हाई स्कूल और सरकारी प्राईमरी स्कूल का नाम बदल कर क्रमवार शहीद सरदार हरभजन सिंह सरकारी हाई स्कूल और शहीद बग्गा सिंह सरकारी प्राईमरी स्कूल रखा गया है।

    श्री सिंगला ने आगे बताया कि मोगा जि़ले के गाँव खोटे के सरकारी हाई स्कूल का नाम शहीद रिसालदार हरचन्द सिंह सरकारी हाई स्कूल रखा गया है। इसके साथ ही जि़ला संगरूर के गाँव बालेवाल स्थित सरकारी प्राईमरी स्कूल का नाम बदल कर शहीद जगतार सिंह सरकारी प्राईमरी स्कूल रखा गया है।

    उन्होंने बताया कि जि़ला तरन तारन के गाँव रानीवलाह के सरकारी मिडल स्कूल को शहीद नायब सूबेदार करनैल सिंह वीर चक्र सरकारी मिडल स्कूल का नाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि शहीदों और स्वतंत्रता संग्रामियों द्वारा देश के लिए दिखाई गई असाधारण बहादुरी के लिए उनको मान-सम्मान देते हुए हाल ही में विभिन्न जि़लों के कई स्कूलों का नाम शहीदों और स्वतंत्रता संग्रामियों के नामों पर रखे गए हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.