Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हरियाणा»हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने दी आज अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल का उपलब्धियों भरा एक वर्ष पूरा होने पर प्रदेश को अनेक मनोहर-सौगातें
    हरियाणा

    हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने दी आज अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल का उपलब्धियों भरा एक वर्ष पूरा होने पर प्रदेश को अनेक मनोहर-सौगातें

    By Himachal VartaOctober 27, 2020
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल का उपलब्धियों भरा एक वर्ष पूरा होने पर प्रदेश को अनेक मनोहर-सौगातें दी।

    हिसार में ‘एकीकृत विमानन केंद्र’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत हवाई-पट्टी निर्माण कार्य के भूमि -पूजन समारोह तथा हरियाणा सरकार के द्वितीय- कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर आयोजित प्रदेश स्तरीय उद्घाटन एवं शिलान्यास समारोह से मुख्यमंत्री ने उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला की उपस्थिति में प्रदेश के 21 जिलों के लिए एक-साथ 1848.09 करोड़ रूपए की कुल 306 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें जहां 888.89 करोड़ रूपए की लागत से पूरी हुई 140 परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया वहीं 959.20 करोड़ रूपए से बनने वाली 166 परियोजनाओं का शिलान्यास कर हरियाणा के विकास-पथ को सुगम व तेज करने का मार्ग-प्रशस्त किया।

    प्रदेश की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए हरियाणा सरकार ने आज जब हिसार से तीन सौ से अधिक परियोजनाओं को जनता के सुपुर्द किया तो जनसभा में उपस्थित लोगों के चेहरे पर चमक देखने लायक थी।  मुख्यमंत्री ने अंबाला जिला के लिए 72.4 करोड़ रूपए की कुल 10 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास  किया। इसके अलावा,भिवानी जिला के लिए  119.68 करोड़ रूपए की कुल 19 परियोजनाओं का, चरखी दादरी जिला के लिए  91.52 करोड़ रूपए की कुल 13 परियोजनाओं का, फरीदाबाद जिला के लिए 75.27 करोड़ रूपए की कुल 15 परियोजनाओं का, फतेहाबाद जिला के लिए  99.16 करोड़ रूपए की कुल  32 परियोजनाओं का, गुरूग्राम जिला के लिए  18.76 करोड़ रूपए की कुल 3 परियोजनाओं का शिलान्यास, हिसार जिला के लिए  37.5 करोड़ रूपए की कुल 7 परियोजनाओं का,झज्जर जिला के लिए 88.64 करोड़ रूपए की कुल 17 परियोजनाओं का, जींद जिला के लिए 316.48 करोड़ रूपए की कुल 36 परियोजनाओं का, कैथल जिला के लिए 169.15 करोड़ रूपए की कुल 23 परियोजनाओं का, करनाल जिला के लिए 42.14 करोड़ रूपए की कुल 10 परियोजनाओं का, कुरूक्षेत्र जिला के लिए 108.71 करोड़ रूपए की कुल 6 परियोजनाओं का, महेंद्रगढ़ जिला के लिए 4.07 करोड़ रूपए की एक परियोजना का उद्घाटन, नूंह जिला के लिए 59.31 करोड़ रूपए की कुल 18 परियोजनाओं का, पलवल जिला के लिए  17.38 करोड़ रूपए की कुल 3 परियोजनाओं का, पंचकूला जिला के लिए 120.53 करोड़ रूपए की कुल 15 परियोजनाओं का, पानीपत जिला के लिए 76.63 करोड़ रूपए की कुल 20 परियोजनाओं का, रेवाड़ी जिला के लिए 69.85 करोड़ रूपए की कुल 10 परियोजनाओं का, रोहतक जिला के लिए  129.13 करोड़ रूपए की कुल 23 परियोजनाओं का,सिरसा जिला के लिए  53.17 करोड़ रूपए की कुल 12 परियोजनाओं का तथा यमुनानगर जिला के लिए 78.61 करोड़ रूपए की कुल 13 परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर श्री रणबीर गंगवा, राज्यमंत्री श्री अनूप धानक, सांसद श्री बृजेन्द्र सिंह, विधायक श्री कमल गुप्ता, विधायक श्री जोगीराम सिहाग व विनोद भ्याना समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.